फर्जी व तथाकथित डाॅक्टर चला रहे हैं कुष्ठ अस्पताल, सी.एम.ओ खीरी व मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव की गठजोड़ से किया जा रहा मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

फर्जी व तथाकथित डाॅक्टर चला रहे हैं कुष्ठ अस्पताल, सी.एम.ओ खीरी व मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव की गठजोड़ से किया जा रहा मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ | New India Times

एक ओर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब व निर्बल लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जी जान एक किये हुये हैं वही इन्हीं के मातहत व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जिया उड़ाते हुये दोनों हाथों से लूटने में लगे हुए हैं। उन्हें लोगों की जान की परवाह ही नहीं है। जिससे आज आम आदमी अपना इलाज इन झोलाछाप डाक्टरो से कराकर अपनी जान गँवाने को विवश दिखाई पड़ रहे है। सरकार अस्पताल भी अब तो फर्जी अप्रशिछित लोगों के हाथों में सौंप दिये गये है। ऐसा ही एक मामला सदर लखीमपुर के मोहल्ला हाथीपुर गुरुद्वारा के पीछे स्थिति कुष्ठ अस्पताल मे देखने को मिला है। जहा पर तीन तथाकथित व फर्जी एम. आर रूपी डाक्टर मरीजों की जान से खिलवाड़ करते देखे जा सकते हैं।यहा पर कोई भी सरकारी डाक्टर विगत कई महीनों से नही है। यहां पर फर्जी डाक्टर मरीज देखते हैं। इस मामले की जानकारी सी. एम.ओ खीरी से लेकर सी. एम तक शिकायतें की गई पर पहले से साठ गाँठ किये बैठे सीमोओ खीरी ने आज तक कार्यवाही नही की,जो उनकी संलिप्त्ता की पुष्टि करता है। इनकी संलिप्त्ता के लिए कई यछ प्रश्न मुँह बाये खड़े हैं। पहला यह कि जब इस अस्पताल में ताला लगवा दिया था तो मेडिकल प्रतिनिधियों को चिकित्सा करने का आदेश दिया था, यदि आदेशित नही किया गया तो आज तक इन फर्जी डाक्टरो पर कार्यवाही क्यो नही की गयी, इस सम्बन्ध मे कई लोगों ने कई कई गुमनामी शिकायते की गयी,पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद इस मामले को राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव उर्फ सोनू भैया ने दैनिक भास्कर टीम को सौंपते हुये बताया कि यहा पर दीपक पुरी,अनिल चौधरी,विकास श्रीवास्तव रूपी तथाकथित डाक्टरो दृारा फर्जी तरीके से मरीजों का इलाज कर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं। यहा पर मरीजों को बाहर दवा लिखी जाती है,यह दवाये दूनी एम. आर. पी. की होती है और एक ही मेडिकल स्टोर रहीम मेडिकल स्टोर पर ही मिलती है। जनता के साथ होने वाली धोखाधड़ी की शिकायत जिलाधिकारी खीरी से की है और मामले की कार्यवाही न होने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही है, सी. एम.ओ खीरी के भष्ट आचरण व खाऊ कमाऊ रवैया के चलते सरकार की मंशा को ग्रहण लग रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version