मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट के साथ फायरिंग | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट के साथ फायरिंग | New India Timesआलू की खुदाई को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। सूचना पाकर पहुंची डायल 100 ने आरोपी युवक को धर दबोचा। लेकिन दबंगों ने पुलिस से आरोपी को छुड़ा लिया और फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पीड़ित सुखलाल पुत्र बाबूराम जाटव ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई है।​मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट के साथ फायरिंग | New India Timesभोंगाव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवा में आलू खोद रहे बच्चों के बीच विवाद होने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गये जिसमें जमकर मारपीट के साथ फायरिंग भी हुई। मौके पर पहुंची डायल 100 के पुलिस कर्मियों ने आरोपी युवक को पकड तो लिया लेकिन दवंगों ने आरोपी युवक को छुड़ा लिया। पुलिस ने पीड़ित सुखलाल जाटव की तहरीर पर अवधेश पुत्र लल्लन, श्यामबाबू पुत्र छोटे, आनंद पुत्र श्यामबाबू, रंजीत पुत्र वीरबाबू, पप्पू पुत्र छोटेलाल, भूरे पुत्र मालिक, रामखिलाड़ी पुत्र दयाराम कठेरिया के विरुद्ध कई संगीन धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version