मुंबई-आगरा हाइवे पर ट्रक से 6 टन बीफ बरामद, चालक समेत दो आरोपी पुलिस हिरासत में | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई-आगरा हाइवे पर ट्रक से 6 टन बीफ बरामद, चालक समेत दो आरोपी पुलिस हिरासत में | New India Times

महाराष्ट्र में गोवंश हत्या कानून लागू होने के बाद भी गोवंश व बीफ तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ताजा मामला मुंबई हाईवे का है, जहाँ एक ट्रक से पुलिस ने कथित रुप से भारी मात्रा में बीफ बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक से करीब 6 टन बीफ बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और बरामद मांस को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

गौर करने वाली बात यह है कि ज़िले में बूचड़खाने बंद होने के बावजूद इतनी मात्रा में बीफ मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह ये बीफ कहां से ला रहे थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। जांच में ट्रक चालक ने अपना नाम शेख जलील हाजी अब्दुल रहीम निवासी इस्लामपुरा मालेगांव बताया है और ट्रक में एक बीस वर्षीय युवक मुजम्मिल इब्राहिम खान निवासी मालेगांव ने स्वयं को इस बीफ का मालिक बताया है। आश्चर्यचकित बात यह है कि गोमांस के तस्कर मालेगांव के हैं और
गोकशी धुलिया में की जा रही है।

पुलिस सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएसपी सचिन हिरे को ख़ुफ़िया सूचना मिली कि मोहाड़ी थाना क्षेत्र के अवधान टोल प्लाजा से होकर मुंबई की ओर ट्रक एम एच 06 एबी 7861 में प्रतिबंधित गोमांस की एक बड़ी खेप मुंबई जाने वाली है। सीएसपी हिरे ने उनके द्वारा गठित दल के पुलिस नायक कबीर शेख को मोहाड़ी थाना पुलिस उप निरीक्षक स्वप्निल राजपूत को दबिश देने भेजा इस दरमियान टोल प्लाजा पर पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से ट्रक भगाया पुलिस ने फ़िल्मी स्टाईल में पीछा कर ट्रक रोका तो जांच में करीब छह टन प्रतिबंधित गोमांस बरामद किया गया जिसका मूल्य पुलिस ने 6 लाख रुपये और ट्रक 4 लाख मिलाकर दस लाख रुपये की सामग्री बरामद कर जब्त किया है। इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे के मार्गदर्शन में मोहाड़ी थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील, उप निरीक्षक स्वप्निल राजपूत पुलिस नायक कबीर शेख, प्रेम राज पाटील जोएब पठान, प्रह्लाद वाघ, मुख्तार मंसूरी, योगेश चौहान, सूर्यवंशी, पंकज ख़ैरमोड़े, गणेश भामरे, सचिन वाघ ने गोमांस तस्करों को धर दबोचा। पुलिस नायक कबीर शेख की शिकायत पर मालेगांव के दो गौ तस्करों के खिलाफ महाराष्ट्र प्रतिबंधित गोवंश अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version