मदरसा सुलेमानियां द्वारा जलसा सह राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ टना (बिहार), NIT:

मदरसा सुलेमानियां द्वारा जलसा सह राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के सन्हौला में जमीयत उलमा ए हिंद भागलपुर, बाँका व मदरसा सुलेमानियां सन्हौला द्वारा आयोजित जलसा सह राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने किया। स्थानीय लोगों के आमंत्रण पर पवन यादव (पूर्व प्रत्याशी कहलगांव विधानसभा) ने जलसा में शिरकत की।

मदरसा सुलेमानियां द्वारा जलसा सह राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन | New India Times

जलसा में सन्हौला, कहलगांव, भागलपुर सहित आसपास के जिले, राज्यों सहित भारत के कोने-कोने से लगभग एक लाख हजरात, मौलानाओं, हाफिजों ने शिरकत किया।

मालूम हो कि इस जलसा सह राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में सभी समुदायों के धर्म गुरुओं ने मंच से भारत की अखंडता व एकता का संदेश दिया व संकल्प लिया।

यह जानकारी पवन यादव ने संवाददाता को दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version