पन्ना जिला में मतदान हुआ शांति पूर्ण, कुल 69.5 % हुआ मतदान | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिला में मतदान हुआ शांति पूर्ण, कुल 69.5 % हुआ मतदान | New India Times

पन्ना जिला में मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। तीनों विधानसभाओं में कुल 69.5 % मतदान हुआ है।

अमानगंज व आस पास के ग्रामों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान करने के लिए युवाओं में काफी जोश दिखाई दिया। वैसे तो अमानगंज की सभी पोलिंग बूथों में व आसपास के क्षेत्र के ग्रामों में शांति पूर्ण मतदान हुआ जिसमें अमानगंज की अलग अलग मतदान केंद्र में वोटिंग का प्रतिशत मतदान क्र. 29 में शाम 5:58 मिनट तक 68% व मतदान केंद्र क्रमांक 25 में शाम 4.46 तक 77% तक हुआ। वही गुनौर विधानसभा के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला कोट मतदान केंद्र मैं वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की सूचना मीडिया को प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वोटिंग मशीन यूज करने के पहले मशीन को मतदान एजेंटों द्वारा देखा गया। जिसमें एक मशीन मतदान की संख्या नहीं बता रही थी। जिस पर पीठासीन अधिकारी ने मशीन को तुरंत बदल कर मतदान चालू कराया। वहीं निर्वाचन आयोग के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी। जिसमें मतदान केंद्र के ठीक सामने 25 मीटर की दूरी पर टेंट लगाया गया था जिसमें कई ग्रामीण एवं राजनीतिक दल के लोग उपस्थित रहे। जिसमें लोगों को मतदान केंद्र तक लोगों का आना जाना बना रहा एवं जिसमें मतदान प्रभावित होने की पूरी संभावना देखी गई। वहीं कुछ ग्रामीणों के नाम वोटर आईडी में ना मिलने पर मतदान नहीं कर पाए एवं अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे। वहीं जगह जगह पोलिंग बूथों पर पहला मतदान करने वाले युवाओं ने जोश देखने को मिला। इस प्रकार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version