नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

वर्तमान केंद्र तथा राज्य सरकार में बैठे भाजपाई अपने फ़ायदे के लिए संविधान का दुरुपयोग कर रहे हैं, विपक्ष कि आवाज जो लोकतंत्र की गरिमा को ऊंचा बनाती है उसे भी अलोकतांत्रिक तरीके से दबाने के प्रयास चरम पर है, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इस सरकार के कार्यकाल मे प्रत्येक भारतीय व्यक्ति का सम्मान यानी हमारा संविधान खतरे में है, इस तरह के आरोप लगाते हुए 26 नवंबर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जलगांव महानगर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की ओर से “संविधान बचाओ देश बचाओ” आंदोलन किया गया। इस आंदोलन के दौरान जिलाधिकारी श्री किशोर रामराजे निंबालकर को निवेदन भी सौंपा गया।
आंदोलन में महिला जिलाध्यक्षा श्रीमती कल्पना पाटील, महानगर अध्यक्ष्या श्रीमती निलादेवी चौधरी, हाजी गफ्फार मलिक, रविंद्र पाटील, अभिषेक पाटील, सविता बोरसे, वाई एस महाजन, ममता सोनवने, मिनाक्षी चौहान समेत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी शामील हुए।
