अब्दुल वाहिद काकर, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

समाजवादी पार्टी के विधायक और मुंबई/ महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में औरंगाबाद स्थित मस्जिद उमर बिन खत्ताब और मस्जिद अकबर एन्ड मदरसा के पदाधिकारियों ने सोमवार को राज्य के वित्त और राजस्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से मुलाक़ात कर औरंगाबाद स्थित पडेगाव -अंसार कॉलोनी के मुस्लिम समाज के लिए कब्रिस्तान के लिए भूखंड देने की मांग की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की तरफ से राजस्व मंत्री को एक ज्ञापन भी दिया गया जिसमे बताया गया है कि औरंगाबाद का पडेगाव, अंसार कॉलोनी मुस्लिम बहुल इलाका है। ऐसे में इस इलाके में मुस्लिम समुदाय के लिए कब्रस्तान नहीं होने से काफी असुविधा होती है। यहां के लोगों को शव को दफनाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी होती है काफी परेशान होना पड़ता है। आजमी ने वित्त मंत्री को बताया कि पडेगाव, अंसार कॉलोनी के नागरिकों ने उन्हें बताया कि कब्रस्तान नहीं होने से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यहां के मुस्लिम समाज के लोगों के लिए कब्रस्तान के लिए तत्काल भूखंड देने की जरुरत है।

अबू आसिम आजमी ने बताया कि पडेगाव, अंसार कॉलोनी में सरकारी भूखंड है जिसे मुस्लिम समाज को दिया जा सकता है। अतः वित्त मंत्री उक्त भूखंड तत्काल देने की मांग की गई। उक्त प्रतिनिधिमंडल में अबू आसिम आजमी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव जुल्फिकार आजमी, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद जफर, जोहेब यारखान, रऊफ पठाण, गफ्फार यारखान, अहमद पटेल,मोहम्मद खलील शेख, अब्दुल रज्जाक शेख, मुस्ताक पठान और सैय्यद रफीक आदि शामिल थे।
