अब्दुल वाहिद काकर, नंदुरबार/धुले (महाराष्ट्र), NIT:

नंदुरबार क्राइम ब्रांच पुलिस ने ज़िले मे लूट खसोट सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है आरोपी कब्जे से पुलिस ने 5 लाख 6 हजार 470 रुपये नकदी समेत चोरी की वारदातों में अंजाम इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिलें भी बरामद किया है।
नंदुरबार के अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली ने बताया है कि ज़िले में विभिन्न क्षेत्रों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें पुलिस ने गिरोह के सरगना राकेश रमेश ठाकरे, पिंटू उर्फ रोहिदास मोतीराम पाडवी, शेंडया उर्फअन्ना तार पाडवी, योगेश झगलाल पवार, प्रवीण भगतसिंग कोतवाल, सुपडू जीवन मोरे, विवेक भिका वलवी, मुन्ना चुनीलाल वलवी , लाला अशोक पवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत के निर्देशानुसार पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने चप्पल की व्यापारी से 54 हजार की लूट, तलोदा -मोड़ सड़क पर किराना व्यापारी से 1 लाख रुपये की लूट, नंदुरबार स्थित वृंदावन सोसायटी में 3 लाख 11 हजार 600 की चोरी, रॉयल एनफील्ड शोरूम से एक लाख एक हजार की सेंधमारी आदि वारदातों का खुलासा नंदुरबार क्राइम ब्रांच जिला शाखा इंस्पेक्टर किशोर नवले ने पुलिस अधीक्षक संजय पाटील, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश कामाले, उप निरीक्षक भगवान कोली, अनिल गोस्वामी हेड कांस्टेबल विकास पाटील, योगेश सोनोने, पंढरीनाथ ढवले, प्रदीप राजपूत आदि पुलिस कर्मियों ने लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
