रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के योग्य शिक्षित युवाओं के चहेते कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ विक्रांत भूरिया के लिए झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के राणापुर में महिला मंडल की पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का तूफानी जनसंपर्क राणापुर की गली गली मोहल्ले मोहल्ले व घर घर दस्तक देकर प्रचार प्रसार किया गया। आदिवासी चेतना यात्रा के बाद सुर्खियों में आए डॉक्टर विक्रांत भूरिया के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर भारी से भारी बहु मतों से विजय बनाने की अपील की जा रही है। कांग्रेस के योग्य प्रत्याशी डॉ विक्रांत भूरिया के चलेंगे साथ तो बदलेंगे क्षेत्र के हालात, राणापुर में डॉक्टर विक्रांत भूरिया की श्रीमती डॉ शीना भूरिया, श्रीमती कल्पना भूरिया, कविता पडियार, धापू गेहलोत, ममता पडियार, रमिला डामोर, आदी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर विक्रम भूरिया को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की अपील व विनती कर रहे हैं।
