नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिला के जामनेर तहसील क्षेत्र के हिंगने गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार तथा राष्ट्रीय पेयजल योजना में हुए धांदली के खिलाफ़ 20 नवंबर से पंचायत के कार्यालय के बाहर सत्याग्रह आरंभ कर दिया है। इस सत्याग्रह की अगुवाई श्री अरुण भास्कर पाटील कर रहे हैं।
प्रशासनीक अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री तक किए पत्राचार में श्री पाटील ने कहा है कि पंचायत द्वारा जलापूर्ति के लिए निर्मित राष्ट्रीय पेयजल योजना में आर्थिक धांदली कि गयी है। यही नहीं इस योजना समेत पंचायत द्वारा अमल में लायी गयी सभी योजनाओं का सुचना अधिकार कानून के तहत ब्योरा मांगने पर संबंधित अधिकारियों ने उन्हें अब तक आवश्यक जानकारियां मुहैय्या नहीं करायी है, जिसके चलते पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर सत्याग्रह का रास्ता अपनाया गया है। इस आंदोलन की सुध लेने पहुंचे राष्ट्रवादी कांग्रेस के तहसील कार्याध्यक्ष श्री किशोर पाटील, प्रल्हाद बोरसे ने सत्याग्रहियों की मांगों को अपना समर्थन दिया है। विदीत हो कि सूखे की गंभीर मार झेल रहे जामनेर तहसील के सैकड़ों गांवों की अधर में लटकी कुल 73 जलापूर्ति योजनाओं की गुणवत्ता को लेकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला परीषद जलगांव ने दो सप्ताह पहले ही संबंधित ठेकेदारों को लाइन हाजिर कर कानूनी कार्रवाईयों के आदेश दिए थे।
