हरीनगर में कांग्रेस ने की विशाल रैली व नुक्कड़ सभा, पूर्व सांसद प्रभा बेन ने किया सभा को संबोधित | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

हरीनगर में कांग्रेस ने की विशाल रैली व नुक्कड़ सभा, पूर्व सांसद प्रभा बेन ने किया सभा को संबोधित | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला विधानसभा क्षेत्र के पलवाड के ग्राम हरीनगर में थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक श्री वीरसिंग भुरिया की रैली में हजारों की तादाद में मतदाताओं का हुजूम नजर आया। पलवाड क्षेत्र के हरिनगर में कांग्रेस की विशाल रैली तीन किलोमीटर तक लम्बी थी। ढोल व मादल की थाप पर कांग्रेस के हजारों लोग हाथों में काग्रेस पार्टी का झंडा लिए वीरसिंग भूरिया जिंदाबाद, पप्पू भैया जिंदाबाद, कांतिलाल भूरिया जिंदाबाद, गुजरात की पूर्व सांसद प्रभा बेन जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो वीरसिगं भुरिया जैसा हो के नारे लगाते ढोल और मांदल की थाप पर थिरकते हुए चल रहे थे।

हरीनगर में कांग्रेस ने की विशाल रैली व नुक्कड़ सभा, पूर्व सांसद प्रभा बेन ने किया सभा को संबोधित | New India Times

हरीनगर के बाजार में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा को गुजरात की पूर्व सांसद प्रभा बेन ताईवेड ने गुजराती भाषा में जनसमूह को संबोधित कर कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। मामा ने आपको बहुत बेवकूफ बना लिया, अब हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर भाई वीरसिंग भूरिया को भारी से भारी बहु मतों से विजय बनाना है। आगे कहा कि भाजप वाले कहते हैं कि कांग्रेस ने इतने सालों में क्या दिया, मैं कहती हूं कांग्रेस ने जो दिया है वह भाजप वाले सोच भी नहीं सकते। आज जो आपके हाथ में मोबाइल है वह कांग्रेस की ही देन है। कांग्रेस के लोगों ने अंग्रेजों से लड़ाई कर देश को आजाद कराया। देश के बड़े-बड़े नेता युद्ध में शहीद हुए और ऐसी बहुत सारी योजनाएं गरीबों के लिए चलाईं, देश की भलाई के लिए किसानों की भलाई के लिए अनेक कार्य कांग्रेस पार्टी की सरकार ने किए हैं। इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार वीरसिंग भूरिया को भारी बहु मतों से जीताईये।

हरीनगर में कांग्रेस ने की विशाल रैली व नुक्कड़ सभा, पूर्व सांसद प्रभा बेन ने किया सभा को संबोधित | New India Times

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार वीरसिंग भूरिया ने कहा के अगली बार जब चुनाव हुआ था तब ये दों नो एक थे आज दोनों अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं और जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। जनता का भारी समर्थन कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिल रहा है। नुक्कड़ सभा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश भटेवरा, राजेश डामोर, रसूल भाबर, चैन सिंह डामोर, खीमजी सिंगाडिया, माजू डामोर, मिट्ठू गणावा, भुरका भूरिया, रोशन बारिया,आदि ने सभा को संबोधित किया। ग्राम दौलतपुरा मैं भाजपा छोड़ 75 युवा कांग्रेस में शामिल हुए थांदला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक वीरसिंग भूरिया को अपार समर्थन मिल रहा है। हरी नगर में आज निकली गई कांग्रेस की विशाल रैली जनता में बड़ा असर छोड़ गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version