बीइंग ह्यूमन के राजस्थान हेड बने राजपुरोहित और कोर्डिनेटर बने अजय सिंह, सह कोर्डिनेटर विकास सिंह और राज कवंर राठौड़, रश्मि वर्मा ने किया टीम का विस्तार | New India Times

शिवांगी भारद्वाज, जयपुर /दिल्ली, NIT:

बीइंग ह्यूमन के राजस्थान हेड बने राजपुरोहित और कोर्डिनेटर बने अजय सिंह, सह कोर्डिनेटर विकास सिंह और राज कवंर राठौड़, रश्मि वर्मा ने किया टीम का विस्तार | New India Times

समाज सेवा को समर्पित संगठन बीइंग ह्यूमन (सलमान खान फॉउंडेशन एनजीओ) की उत्तर भारत की प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार रश्मि वर्मा के नेतृत्व में दिल्ली के एक प्रमुख हॉटल में मिटिंग का आयोजन हुआ जिसमें बीइंग ह्यूमन के बारे में रश्मि वर्मा ने जानकारी देते बताया की फिंल्म जगत की शख्सियत सलमान खान के सानिध्य में चल रहे बीइंग ह्यूमन एनज़ीओ द्वारा समाज सेवा के कार्य सम्पूर्ण देश में सक्रियता से चल रहे है और वास्तविक जरूरतमंद बन्धुओं तक सेवा का लाभ पहुंचे इसीलिए विभिन्न प्रांतों में टीम गठन / विस्तार किया जा रहा है।

इसी श्रखला में रश्मि वर्मा ने राजस्थान विंग का गठन करते हुए बीइंग ह्यूमन के नेक कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए युवा पत्रकार और समाज सेवी भैरु सिंह राजपुरोहित को राजस्थान प्रदेश प्रमुख बीइंग ह्यूमन एनज़ीओ की जिम्मेदारी सुपुर्द की है साथ ही युवा सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह शेखावत को कोर्डिनेटर और विकास सिंह चौहान (जयपुर), श्रीमती राज कवंर राठौड़ “राज बाईसा” को बीइंग ह्यूमन राजस्थान विंग में सह कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी सुपुर्द की और निर्देश दिया की संगठन की नीति अनुसार आगे टीम विस्तार कर सेवा कार्य को आगे बढ़ाएं।

दिल्ली में आयोजित बीइंग ह्यूमन की मीटिंग में राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेंद्र कपूर दिल्ली को उतर भारत टीम में सह कोऑर्डिनेटर, डॉ हरसिमर सिंह करनाल को पंजाब, हरियाणा और चंडीगड़ प्रभारी, समाज सेवी मधु माया सिंह को गाजियाबाद, नोयडा और मेरठ, रजनीश को बिहार और अजीता सिंह दिल्ली कोर्डिनेटर, छाया शेखर, डॉ सारिका शर्मा, धुर्व सिंह, सुल्ताना प्रवीण दिल्ली, गोपाल कृष्ण सहित कई वरिष्ठ समाज सेवियों को अलग अलग जिम्मेदारी सुपुर्द कर रश्मि वर्मा ने कार्य करने के निर्देश प्रदान किये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version