अकोला मनपा में लोकशाही हुई खत्म, चलता है मनमाना कारोबार, जन लोकशाही संगठण ने जिलधिकारी को ज्ञापन | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ अकोला (महाराष्ट्र), NIT

अकोला मनपा में लोकशाही हुई खत्म, चलता है मनमाना कारोबार, जन लोकशाही संगठण ने जिलधिकारी को ज्ञापन | New India Times

अकोला शहर में विभिन्न समस्याएं होने के बाद भी सत्ताधारी भाजपा के पदाधिकारी इन समस्याओ को हल करने में असमर्थ है। बीते दिनों जिलाधिकारी ने 6 रास्तों का सोशल ऑडिट कर संबंधित दोषी पाए गए ठेकेदारों पर कारवाई करने की बजाए महापौर विजय अग्रवाल ने जनता के मसलों को हल करने के उद्देश्य से सभागृह में आक्रमक भूमिका लेते हैं यदि ऐसी ही भूमिका पिछ्ली सर्वसाधारण सभा में कांग्रेस के नगरसेवक तथा अकोला महानगरपालिका के विरोधी पक्षनेता साजिद खान पठाण ने ली थी। उक्त सभा में साजिद खान पठाण को एक सभा के लिए निस्कासित भी किया गया था, वहां तक ठीक था लेकिन इसके बाद महापौर विजय अग्रवाल ने साजिद खान पठाण की मनपा सदस्यता रद्द करने हेतू आगामी 22 नवंबर को विशेष सर्वसाधारण सभा का आयोजन किया गया है, जिस्की वजह से लोकशाही मार्ग से समस्या पेश करने वाले तथा जनता की ओर से बहुमत से चुन कर आए उक्त पार्षद की सदस्यता रद्द करना यानी लोकशाही का खून करना है जो आम जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उनकी सदस्यता रद्द करने वाली सत्ताधारी भाजपा व महापौर की भूमिका के खिलाफ जनता साजिद खान पठाण के समर्थन मे है तथा जन आंदोलन किए जायेगें। उस समय कायदा व सुव्यवस्था की स्थिती के जिम्मेदार केवल महापौर विजय अग्रवाल व अकोला मनपा में सत्ताधारी ही जवाबदार होंगे, ऐसा इशारा देने वाला निवेदन आज जन लोकशाही संगठण ने जिलधिकारी को दिया है। भविष्य में निर्माण हो रही परिस्थिति पर नियंत्रण रखने हेतू जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे, ऐसी मांग भी निवेदन मे की गई।जनलोकशाही संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सैय्यद नासीर के नेतृत्व मे निवेदन दिया गया।

इस मौके पर एमपीजे के ज़िला अध्यक्ष अतिकुर्रहमान, शहज़ाद अनवर डब्लू पी आई के ज़िला अध्यक्ष महमूद उस्मान, अज़हर चौधरीइमरान खान, सैय्यद जमीर जे के मुन्ना मालिक, रियाज़ मालिक, अनवर खान अदि उपस्तिथ थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version