प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झाबुआ आगमन की तैयारियां जोरों पर, काॅलेज ग्राउंड मे आम सभा को करेंगे संबोधित | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झाबुआ आगमन की तैयारियां जोरों पर, काॅलेज ग्राउंड मे आम सभा को करेंगे संबोधित | New India Times

भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी 20 नवंबर मंगलवार को झाबुआ चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से झाबुआ के काॅलेज ग्राउंड पर दोपहर 11 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे जिसको लेकर जिला भाजपा संगठन एवं प्रशासन की ओर से काॅलेज ग्राउंड पर पूर्व तैयारियां की जा रहीं हैं। कॉलेज ग्राउंड पर भव्य मंच का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। सभा मे आने वाले लोगों के लिए विशाल टेंट भी लगाया गया है। बैठक व्यवस्था में वीआईपी लोगों के लिए व पार्टी के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पत्रकारों, गणमान्य नागरिकजनों के बैठने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। काॅलेज ग्राउंड सभा स्थल पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी के विशेष सुरक्षा दस्ते द्वारा भी निरीक्षण किया गया एवं समस्त व्यवस्थाएं देखी गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा संगठन एवं प्रशासन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है, संभावना है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ भाजपा संगठन के कई राष्ट्रीय- प्रदेशिक पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राजसिंह चैहान भी झाबुआ चुनावी सभा में शामिल होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version