अवैध देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

अवैध देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार | New India Times

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे एक आरोपी को देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने दिग्रस में गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शेख मोसीन शेख मोबीन निवासी चांदननगर दिग्रस के देशी पिस्तौल लेकर दिग्रस में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक संतोष मनवर, दल और पंच तुरंत दिग्रस की ओर सरकारी वाहन से रवाना हुए। दिग्रस पहुंचने के बाद आरोपी शेख मोसीन शेख मोबीन को खोजबीन करते समय मुखबीर द्वारा वह दिग्रस के शमशानभूमि के सामने दिग्रस-आर्णी मार्ग पर स्थित बायपास पर रुका होने की जानकारी मिली। इस दौरान पुलिस दल को शशमशानभूमि के सामने मार्ग पर एक व्यक्ति संदेहास्पद खड़ा दिखाई दिया. उससे पूछताछ कर उसकी तलाशी ली गई, इस दौरान उसने अपना नाम शेख मोसीन शेख मोबीन (35) निवासी चांद नगर दिग्रस बताया और पंचों के सामने उसकी तलाशी लेने पर उसकी पैंट में अंदर छुपाकर रखी काले रंग की देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस पाए गए। इस समय आरोपी पिस्तौल रखने का लाइसेंस के बारे में पूछने पर उसके पास लाइसेंस नहीं था जिसके बाद पुलिस ने देशी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस समेत मूल्य 52 हजार की सामग्री के साथ आरोपी को दिग्रस पुलिस थाने ले जाकर उसके खिलाफ गुनाह दर्ज किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को दिग्रस पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अमरसिंह जाधव, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक मुकूंद कुलकर्णी के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक संतोष मनवर, ऋषि ठाकुर, संजय दुबे, योगेश गटलेवार, पोना, अमोल चौधरी, किरण श्रीरामे, विनोद राठोड, आकाश सहारे, गणेश देचतले सभी स्थानीय अपराध शाखा के एंटी गैंग सेल यवतमाल ने अंजाम दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version