भोपाल ज़िला के ग्राम डोबरा जागीर में कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुये शामिल, मूलभूत सुविधाओं से थे वंचित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल ज़िला के ग्राम डोबरा जागीर में कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुये शामिल, मूलभूत सुविधाओं से थे वंचित | New India Times

भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी का क्षेत्र के दर्जनों गांव आमोनी, प्रेमपुरा, पिपलिया, ओंकारसेवनिया अरेड़ी, काना सैया, नवीन बस्ती, डोबरा जागीर, आदि में जनसम्पर्क के दौरान
ज़ोरदार स्वागत किया गया साथ ही साथ ग्राम वासियों द्वारा यह भी वादा किया गया कि विकास का झूठा वादा करने वालों का साथ नहीं देंगे और इस बार कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी जी को विजयी बनाकर विधान सभा पहुंचाने का काम करेंगे।

भोपाल ज़िला के ग्राम डोबरा जागीर में कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुये शामिल, मूलभूत सुविधाओं से थे वंचित | New India Times

इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया, जिसे नरेश ज्ञानचंदानी ने निराकरण करने का आशवासन दिया।वहीं ग्राम डोबरा जागीर के निवासियों में मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण काफी रोष था। इसी के चलते कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version