मेघनगर में कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का आतिशबाजी कर हुआ शुभारंभ, भाजपा छोड़ पूर्व मंडी अध्यक्ष हुए कांग्रेस में शामिल | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का आतिशबाजी कर हुआ शुभारंभ, भाजपा छोड़ पूर्व मंडी अध्यक्ष हुए कांग्रेस में शामिल | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर के साईं चौराहे पर कांग्रेस के लोकप्रिय हरदिल अजीज सरल स्वभावी व्यक्तित्व के धनी हर दिलों पर राज करने वाले उम्मीदवार पूर्व विधायक श्री वीर सिंह भूरिया के चुनावी कार्यालय के मात्र शुभारंभ के अवसर पर हजारों की तादाद में कार्यकर्ता एवं मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीर सिंह भूरिया थांदला विधानसभा के मात्र ऐसे उम्मीदवार हैं जिसका नाम विपक्ष के लोग भी बड़े सम्मान के साथ लेकर ऐतिहासिक मतों से विजय बनाने का भी संकल्प ले रहे हैं।

मेघनगर में कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का आतिशबाजी कर हुआ शुभारंभ, भाजपा छोड़ पूर्व मंडी अध्यक्ष हुए कांग्रेस में शामिल | New India Times

मेघनगर के साई चौराहे पर चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर लोकप्रिय सांसद श्री कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेश चंद जैन ( पप्पू भैया ) युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष श्री आशीष भूरिया, झाबुआ विधानसभा प्रत्याशी सांसद पुत्र डॉक्टर विक्रांत भूरिया, श्री हरिराम गिरधाणी, सुलेमान शैख, आनंदीलाल पडीयार, नवल सिंह नायक, मेहबूब सुलेमान, भुरका कालू सिंह नलवाया, राधेश्याम सोलंकी, जोगी वसुनिया, राकेश गामड़, अरूण ओहारी, रोशन बारिया, शायदा भाबर, शालिनी कटारा, सजीता कटारा, कालू बसोड, चैन सिंह डामोर, सोहेल शेरानी, राजा मानसीग, उदेसिग हाड़ा, अली असगर बोहरा, आदि हजारों की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर भाजपा छोड़ कर घर वापसी कर 9 साल बाद पूर्व मंडी अध्यक्ष फतेह सिंह नायक सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version