राणापुर भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री की आमसभा को लेकर बैठक संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री की आमसभा को लेकर बैठक संपन्न | New India Times

20 नवम्बर मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की भव्य आमसभा का आयोजन झाबुआ नगर में होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर राणापुर भाजपा कार्यलाय पर एक अवश्यक बैठक की गई, जिसे मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया, विधानसभा भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर, नगर परिषद उपाध्यक्ष निलेश हरसोला, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर नायक ने संबोधित किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश राठौड ने किया। बैठक के अंत में आभार मंडल उपाध्यक्ष संचित कटारिया ने वयक्त किया। भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी की सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का अव्हान किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यक्रणीय सदस्य दौलत भवसार, नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अजनार, चुनाव प्रभारी ललित बंधवार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद अजनार, वरिष्ठ नेता छगन प्रजापत कल्याण डामोर जिला मंत्री राधा किशन राठौड़ मंडल उपध्यक्ष इमरान खान नितीन राठोड मंडल मंत्री शाकीर सय्यद मंडल मिडीया प्रभारी नवेद रजा अल्पसंख्यक विभाग मंडल अध्यक्ष राजु अमन युवा नेता शेलेष सिसोदिया गिरीश बघेल नटवर प्रजापती आदि कार्यकर्ता शामील हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version