भ्रष्ट अधिकारियों की धांधली के चलते गरीबों को नहीं मिल पा रहा केंद्र व प्रदेश सरकार की सुविधाओं का लाभ | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ मुरादाबाद (यूपी), NIT:

भ्रष्ट अधिकारियों की धांधली के चलते गरीबों को नहीं मिल पा रहा केंद्र व प्रदेश सरकार की सुविधाओं का लाभ | New India Times

जनपद मुरादाबाद के कुंदरकी ब्लॉक के नरोदा गांव का एक मामला सामने आया है जहां सरकार के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की धांधली के चलते गरीबों को केंद्र व प्रदेश सरकार की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
आरोप है ग्राम प्रधान और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम वासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना व निःशुल्क बनाए जा रहे शौचालयों की योजना और सड़क निर्माण कार्य आदि में सरकार के कुछ अधिकारी ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर धांधलेबाजी़ कर रहे हैं। ग्राम वासियों के द्वारा लगाए गए इन आरोपों की शिकायत ग्राम वासियों के द्वारा लिखित में जिलाधिकारी को दी जा चुकी है लेकिन ग्राम वासियों की इस शिकायत पर अभी कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

ग्रामीणों दूारा बताया गया कि पंचायत नरोदा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम प्रधान अफसरी बेगम द्वारा 549 शौचालय बनवाए जाने हैं जो कि अभी तक 270 शौचालय ही बने हैं जिसमें 364 शौचालयों से अधिक की सरकारी धन राशि 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से ग्राम प्रधान के खाते में आ चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक ठाकुर के मकान से शिव ग्रामोदय इंटर कॉलेज तक जो कि सीसी रोड है वह भी सांसद निधि से 2016/ 17 में बनवाई गई थी जिसका निर्माण ग्राम प्रधान ने 2017/ 18 में दिखा कर उसकी धन राशि का दुरुपयोग किय जिसकी लागत दो लाख चालीस हजार दिखाई गई है, इतना ही नही परम सिंह के मकान से पुलिया तक वर्तमान में कच्चे मिट्टी का रास्ता है जिस पर ग्राम प्रधान ने सरकारी अभिलेखों में झूठा नाला न खरंजा निर्माण दिखाकर 3 लाख 70 हजार रुपये का दुरुपयोग किया है जो कि ग्राम प्रधान के खाते में आए हैं। जब हमने इसकी जांच कराने की मांग की तो जांच के लिए कोई नही आया और जो आया भी वह केवल खाना पुर्ती करके चलता बना जिससे ग्रामीणो को आक्रोश व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version