रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में संपन्न हुए प्लास्टिक सर्जरी शिविर में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के तमाम कर्मचारियों एवं डॉक्टरों की टीम के साथ मेघनगर रोटरी क्लब अपना के दिए सेवाओं की प्रशंसा हो रही है।
दैनिक जीवन में यू तो कई मानव सेवा के कार्य सुनने और देखने में आते रहे ते हैं पर उन्हीं कार्यो में सर्व श्रेष्ठ मानव सेवा का कार्य अपने बीच नगर के समर्पित व्यक्तियों के द्वारा किया जाये तो तारीफ ओर प्रशंसा होना लाजमी है। मेघनगर रोटरी क्लब के संरक्षक भरत मिस्त्री ओर 3040 के वर्तमान अध्यक्ष महेश प्रजापति एवं हाजी जनाब इरफान शैरानी, सुमित मुथा जैन, नीलेश भानपुरिया, मांगीलाल नायक राजेश भंडारी पंकज राका, संजय गुप्ता डॉक्टर किशोर पडवाल नायक, मनीष सोनी जिमी निर्मल, जयंत सिंघल, कयूम खान, बाहदुर सिंह चौहान, बृजेश हाड़ा एवं सभी रोटरीयन साथीयो के साथ जीवन ज्योति हॉस्पिटल के चेयरमैन व कैथोलिक डायसिस से, बीसप स्वामी बसील भूरिया फादर पी. थॉमस, जीवन ज्योति अस्पताल के सहयोग से 10 दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई मरीजों के लाखों रुपयों के खर्च वाले ओपरेशन निःशुल्क जर्मनी के डाक्टरों की अनुभावी टीम के द्वारा अपने छुट्टी के समय में भारत आकर निःशुल्क सेवा देकर किये गये। मानवीय सेवा के कार्यों की जितनी भी तारीफ प्रशंसा की जाए कम है।

दिनांक 14 नवंबर को सफल समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी बड़े रोटरी क्लब के पद अधिकारी रोटेरियन गजेंद्र नारंग ,रोटेरियन अतुल गर्ग नरेंद्र जैन, विनोद बाफना, संजय काठी नवीन नाहर आदि की मोजुदगी में सम्प्पन हुआ । सरक्षक भरत मिस्त्री के साथ फादर पी थॉमस का सम्मान बड़ी फूल माला पहनाकर झाबुआ आजाद रोटरी द्वरा किया गया। नगर के लिये बड़े गर्व की बात है की थाद्ला की सस्था लायंस क्लब के श्री कारा द्वारा भी इस पुनीत कार्य के लिए दोनों का सम्मान किया गया जिन्होने शिविर को सफल करने के लिए बहुत प्रयास किये एवं दीपावली जेसा महत्वपूर्ण त्योहार मानव कल्याण के उपदेश्यो को सार्थक करने में त्याग दिया सभी रोटरीयन साथीयो की मदद से एवं मेघनगर के सज्जनों के सहयोग से बहुत बड़े इस मानव सेवा के महाकुंभ का समापन हुआ जिसका पुण्य लाभ पंकज वागरेचा परिवार ने मरीजों को चद्दर, फल बाटकर, राजेंद्र जैन महिला परिषद लाइफ लाइन ग्रुप मेघनगर ने कंबल, फल बाटकर ओर कई संस्थाओ द्वारा फल एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं बाटकर लिया गया साथ ही अस्पताल के सहयोगी सभी डाक्टर ओर स्टाफ नर्सो का भी सम्मान रोटरी क्लब ओर समारोह संचालक नीलेश भानपुरीया के द्वारा भी किया गया अध्यक्ष प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा उन्होंने अपने कार्यकाल में जन सहयोग से वातानुकूलित मुर्दा घर की भी मेघनगर को सोगात दिलवाई आगे ओर भी बड़े बड़े मानव कल्याण कार्यो के लिये रोटरी क्लब अपना मेघनगर संकल्पित है 15 मई स्कूलों को फर्नीचर देने का प्रकल्प जनवरी तक पूर्ण करेंगे। सभी आयोजनों में नगर के समाजसेवी प्रबुद्ध जनता एवं नगर के सभी पत्रकारों का भी अद्भुत सहयोग रहा आयोजन का आभार भरत मिस्त्री ने माना।
