हथियारबंद दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला, पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आरोप | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

हथियारबंद दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला, पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आरोप | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद की चौकी अजान के अंतर्गत ग्राम सभा सुहेला में हथियारबंद दबंगों ने एक महिला के घर में जान से मारने का प्रयास किया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना हैदराबाद की चौकी अजान के अंतर्गत ग्राम सभा सुहेला में राजीव राठौर गांव में ही एक किराने की दुकान पर खड़ा था पास में ही जुआ हो रहा था वहां पर बैठा राम लोटन नाम का व्यक्ति भी जुआ खेल रहा था तभी आपस में विवाद होने लगा राजीव राठौर ने आपस के विवाद रोकने का प्रयास किया परंतु इतने में ही राम लोटन जमीन पर जा गिरा उसने सोचा कि राजीव राठौर ने हमें जमीन पर गिरा दिया है राम लोटन वहां से चुपचाप अपने घर चला आया राम लोटन तथा पूरा परिवार हाथ में तमंचा व धारदार हथियार लेकर राजीव राठौर के घर पहुंच गए परंतु वहां पर राजीव राठौर उपस्थित नहीं थे इसलिए दबंगों ने घर पर उनकी पत्नी को जमकर पीटा तथा तमंचे की बट सिर पर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए इतने में आसपास के लोगों ने जब उन दबंगों को दौड़ाया तो वह महिला को छोड़कर भाग गए जब राजीव राठौर को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने थाना हैदराबाद में प्रार्थना पत्र देकर पूरी घटना की जानकारी दी तथा वह अपनी पत्नी को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए परंतु डॉक्टरों ने बताया कि इनके सर पर अधिक चोटे आने के कारण जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा है मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।

आपको बताते चलें कि दबंगों के ऊपर पहले से ही अपराधिक व के मुकदमा पंजीकृत हैं। कुछ वर्ष पूर्व इन्हीं के परिवार के एक व्यक्ति ने विपिन प्रसाद अवस्थी पुत्र जीवन लाल की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी थी। पीड़ितों ने बताया है कि उसी परिवार के राम लोटन पुत्र हीरालाल, सुमित कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार भूटानी, पुत्रगण राम लोटन तथा उनके साथ आए अन्य लोगों में सूरज कुमार पुत्र रामनिवास, संत कुमार पुत्र श्री केशन, सुधाकर पुत्र शिव सागर लाल, निवासी ग्राम सुहेला ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है जिस कारण आरोपी आजाद घूम रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version