बस और मारुति की टक्कर में एक की मौत 4 घायल | New India Times

फराज़ अंसारी, श्रावस्ती (यूपी), NIT:

बस और मारुति की टक्कर में एक की मौत 4 घायल | New India Times

बौद्ध परिपथ पर इकौना बाईपास के सनशाइन स्कूल के सामने नेपाल राष्ट्र से आ रही बस और मारुति आल्टो कार की आमने सामने टक्कर से कार सवार सगीर पुत्र अज्ञात निवासी काजीपुरा बहराइच की मौके पर ही मौत हो गयी। कार में सवार अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल कद्दूस निवासी चांदपुरा बहराइच, मो0 अरशद पुत्र कादिर निवासी काजीपुरा बहराइच ,नाजमी पुत्री अब्दुल्ला निवासी मौलीबीपुरा बहराइच ,उमैरा पत्नी रहिमुल्ला निवासी कटी चौराहा बहराइच गभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में चल रहा है
बताया जा रहा है सभी कार सवार इकौना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे तभी बौद्ध परिपथ इकौना के सनशाइन स्कूल के पास बलरामपुर की ओर से आ रही नेपाल राष्ट्र से दिल्ली ले जा रही सवारी भरी बस की आमने सामने भीषण टक्कर से कार सवार एक की मौत हो गयी। वहीं 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है।

By nit

Exit mobile version