जमील खान, इटवा, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा तहसील क्षेत्र के कम्हरिया गांव में स्थित गाटा सांख्य 123 पर मो. उमर के द्वारा उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में अपने चाचा पर जबरन ज़मीन कब्ज़ा करने की शिकायत की थी जिसके जांच के आदेश एसडीएम ने दे दिए हैं।


जबकि इस संबंध में दूसरे पक्ष मो. हसन का कहना है कि उपरोक्त ज़मीन 14 साल पहले ही मो. हसन व अब्दुल करीम के पिता वलीउल्लाह ने मो. हसन के नाम पर बैनामा कर दिया था और अब गांव के कुछ लोगों द्वारा मो. हसन के नाम पर हुए बैनामा की ज़मीन को विवादित बना कर स्वंय का लाभ लेने की चेष्टा की जा रही है। मृतक अब्दुल करीम के पुत्र मो. उमर को भड़का कर उसके द्वारा तहसील में पत्र डलवा रहे हैं और ज़मीन दिलवाने की बात कर रहे हैं और बदले में मोटा रुपया ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि ज़मीन दोनों के पिता ने ही मो. हसन को बैनामा कर दिया था।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी इटवा ने जांच के आदेश पहले ही दे दिये हैं।
