छठ पर्व पर एसडीओ सुजय कुमार सिंह और एएसपी दिलनवाज अहमद ने घाटों पर अपने दल -बल के साथ मुस्तैदी से की निगरानी | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

छठ पर्व पर एसडीओ सुजय कुमार सिंह और एएसपी दिलनवाज अहमद ने घाटों पर अपने दल -बल के साथ मुस्तैदी से की निगरानी | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अधिकारी सुजय कुमार सिंह और एएसपी दिलनवाज अहमद ने कहलगांव की गंगा किनारे घाटों पर मुस्तैदी से अपने दल- बल के साथ निगरानी की, इसी का नतीजा है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी और लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा दूध, जल, चाय आदि का वितरण भी किया जा रहा था। प्रखंड कांग्रेस कमेटी, जागृति क्लब और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कहलगांव द्वारा दूध, जल आदी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर किसी भी तरह की चुक ना हो इसके लिए कहलगांव अनुमंडल प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा हर जगह लगावाया गया था। स्थानीय प्रशासन द्वारा नाव से भी निगरानी की जा रही थी। इस अवसर पर एनडीआरएफ की टीम भी मुस्तैदी थी। इसके अलावा कहलगांव नगर पंचायत के लोग और साथ में विभिन्न मीडिया हाउस के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

विधायक प्रतिनिधि प्रवीण कुमार राणा सहित अन्य लोगों ने पूर्ण रूप से घाटों की दुरुस्त व्यवस्था, सड़कों की साफ- सफाई आदि पर लोगों का आक्रोश रहा एवं आरोप लगाया गया कि पहले की भांति गंगा किनारे घाटों की व्यवस्था, सड़कों की साफ-सुथरा की व्यवस्था ठीक से नहीं की गई थीं जिससे लोग गिरते -पिछड़ते रहे। हालांकि गांधी युवा मंच के अध्यक्ष मनोज यादव सहित विभिन्न संगठनों एवं आम लोगों द्वारा भी जितना बन पाया सड़कों की साफ-सफाई लोगों ने स्वेच्छा से पर्व की आस्था को देखते हुए किया। हालांकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी एवं प्रशासनिक दुरुस्त व्यवस्था के कारण लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसके लिये एसडीओ सुजय कुमार सिंह एवं एएसपी दिलनवाज अहमद ने लोगों को बधाई दी है।

By nit

Exit mobile version