ग्राम प्रधान पर जबरदस्ती ज़मीन कब्ज़ा करवाने का आरोप, उपजिलाधिकारी इटवा ने दिया जांच के आदेश | New India Times

जमील खान, इटवा/ सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

ग्राम प्रधान पर जबरदस्ती ज़मीन कब्ज़ा करवाने का आरोप, उपजिलाधिकारी इटवा ने दिया जांच के आदेश | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थ नगर के तहसील इटवा क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया गांव के निवासी मो. उमर पुत्र स्वर्गीय अब्दुल करीम ने ग्राम प्रधान कम्हरिया पर जबरन ज़मीन कब्ज़ा करवाने का आरोप लगाया है। उपजिलाधिकारी इटवा को दिए पत्र में अपने चाचा के द्वारा पैतृक संपत्ति को सिर्फ अपने नाम करवा लेने का आरोप लगया है जबकि उक्त विवादित ज़मीन पर कोर्ट द्वारा स्टे था।आरोप है कि 13 नवंबर की रात को ग्राम प्रधान द्वारा असलहे के बल पर मो. हसन का कब्ज़ा दिलवाई गयी है। मो. उमर द्वारा विरोध करने पर ग्राम प्रधान व चाचा ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया जिस कारण उसने भाग कर अपनी जान बचाई।

शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी इटवा ने जांच के आदेश दे दिये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version