अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के 17 मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र, उड़ीसा तथा गुजरात के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर आज जश्न का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर सभी जिलों में आतिशबाजी का कार्यक्रम रखा गया था।
पार्टी के महापौर एवं जिला अध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने उत्तर विधानसभा के अग्रसेन मंडल में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आते ही सबसे पहले भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत करते हुए विमुद्रीकरण का बड़ा कदम उठाया। विमुद्रीकरण के बाद महाराष्ट्र, उड़ीसा और गुजरात में हुए नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी ने परचम फहराया है।
मध्य क्षेत्र विधानसभा विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रगति पेट्रोल पंप चैराहा एमपी नगर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी तथा मिष्ठान्न वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। जिस तरह जनता ने विमुद्रीकरण को सकारात्मक रूप में लेते हुए *श्री नरेन्द्र मोदी एवं श्री अमित शाह का भरपूर साथ दिया है*। उनके नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनावों में हुई जीत पर बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपना परचम फहरायेगी।
इस अवसर पर *श्री सुधीर जाचक, श्री निखलेश मिश्रा, श्री भगवत रघुवंशी, श्री करतारसिंह तोमर, श्री मोनू गोहिल, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री बाबूलाल यादव, श्री मुकुल लोखण्डे, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री सीताराम धारूसेठ, श्री संतोष जाट, श्री शिवनारायण शर्मा, संजय तोमर प्रदीप श्री राजेश मीणा, श्री राजेश हिरवे, श्री सिद्धार्थ सोनवाने, श्री छोटेलाल गिरी, श्री बीएस गौतम, श्रीमती संतोष हिरवे, श्रीमती सुषमा बबीसा* सहित मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी।
