बच्चों का उत्साह देख कर मन करता है कि मैं भी फिर से बच्चा हो जाऊं: जासमीर अंसारी | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

बच्चों का उत्साह देख कर मन करता है कि मैं भी फिर से बच्चा हो जाऊं: जासमीर अंसारी | New India Times

लहरपुर नगर के भारत मांटेसरी स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया।

“बच्चों से प्यार और उनका उत्साह देख कर मन करता है मैं भी फिर से बच्चा हो जाऊं क्योंकि यही वह पीढ़ी आगे चलकर हमारे देश का भविष्य होने वाली है हमें अपने बच्चों को अच्छी तालीम और अच्छी तरबियत देनी चाहिए क्योंकि जब बच्चों को अच्छे संस्कार मिलेंगे तो वही बच्चे पूरे देश में आपका और आपके परिवार का वह आपके कस्बे का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे”, उक्त विचार बाल दिवस पर आयोजित भारत मांटेसरी स्कूल में मुख्य अतिथि जासमीर अंसारी चेयरमैन लहरपुर ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया जहां पर बच्चों का कार्यक्रम होता है मेरी कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों और विद्यालय में व्यतीत करूँ। कार्यक्रम का संचालन मीसम शकील मिर्ज़ा ने किया।
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप से मोहम्मद जासमीर अंसारी (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लहरपुर), अफसर अय्यूबी (प्रबंधक BMS), वकार अय्यूबी (प्रधानाचार्य BMS), रफीक अंसारी, मो० हसीन अंसारी (समाजसेवी), रघुवंश अवस्थी, मोहम्मद नूर, मीसम शकील मिर्ज़ा, सरकार अय्यूबी, मो० अहमद, इमरान, मंतशा रईस, सुशील, अकील, मो० हाशिम अंसारी, रक्सन्दा, समेत नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बच्चों के द्वारा लगाई गई स्टाल व दुकानों का उद्घाटन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में मीसम शकील मिर्ज़ा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version