जीवन ज्योति हॉस्पिटल में निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आज होगा समापन, अनेक सामाजिक संस्थाओं ने दीं सेवाएं | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

जीवन ज्योति हॉस्पिटल में निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आज होगा समापन, अनेक सामाजिक संस्थाओं ने दीं सेवाएं | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में चल रहे प्लास्टिक सर्जरी शिविर में अनेक सामाजिक संस्थाओं ने सेवाएं देकर पुण्य का कार्य किया तथा जात पात के भेदभाव को भुलाकर मानव सेवा में हाथ बंटा कर मानव सेवा की। कहते हैं जब गरीबों की सच्चे दिल से कोई सेवा करता है तो दिल को बढ़ा सुकून मिलता है। जीवन ज्योति हॉस्पिटल व रोटरी क्लब अपना के तत्वाधान में निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आज नौवां दिन है कोई 54 ऑपरेशन करीब करीब कंप्लीट हो चुके हैं। यह ऑपरेशन सभी मरीजों को नया जीवन दे रहे हैं।

जीवन ज्योति हॉस्पिटल में निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आज होगा समापन, अनेक सामाजिक संस्थाओं ने दीं सेवाएं | New India Times

जर्मनी के डॉक्टरों की टीम लगातार अपनी सेवाएं दे रही है तो आज मेघनगर अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद शाखा मेघनगर के द्वारा सभी मरीजों को कॉल, फल फ्रूट व बिस्किट वितरण किये। अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद के प्रेरणा स्रोत यतींद्र सुरेश्वर जी महाराज साहब के जन्म तिथि पर आज रोटरी क्लब अपना मेघनगर व जीवन ज्योति द्वारा चलाए गए निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर में मातृ शक्ति द्वारा लाभ लिया गया जिसमें सभी मरीजों के लिए नवकार मंत्र का जाप कर सभी मरीजों के स्वास्थ्य रहने की कामना की और गिफ्ट वितरित किए। इसी कड़ी में लाइफ लाइन ग्रुप के दीपक जैन, पवन सोलंकी, सुमित जैन, कैलाश शर्मा, दिलीप ठाकुर, राजेश भंडारी, द्वारा सभी मरीजों के लिए ब्लैंकेट दिए गए पूज्य गुरुदेव जैन आचार्य श्री नित्य सेन सुरेश्वर जी महाराज साहब के आशीर्वाद व डॉ अनेकांत लता श्री जी महाराज साहब की प्रेरणा से सभी महिलाओं ने दोपहर में 3:00 बजे जीवन ज्योति परिसर में जाकर सभी मरीजो के स्वास्थ्य की कामना की सभी साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ भी प्यार बांटा रोटरी क्लब अपना मेघनगर के अध्यक्ष महेश प्रजापत ने शिविर में हो रही सभी प्रकार के ऑपरेशन व सभी सुविधाओं को लेकर महिला परिषद की सभी महिलाओं को बहुत-बहुत धन्यवाद व साधुवाद देकर और बढ़कर चढ़कर शिविर में सहयोग करने का अनुरोध किया उसी कड़ी में रोटरी क्लब अपना मेघनगर के संरक्षक भरत मिस्त्री ने सभी डॉक्टरों से परिचय करवाया और साथ ही शिविर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जीवन ज्योति अस्पताल के फादर थॉमस ने सभी महिलाओं अन्य धार्मिक महिलाओं के संघ जो इस सेवा कार्य में आए हैं उन्हें धन्यवाद देते हुए शिविर से लाभान्वित हो रहे सभी मरीजों से मिलवाया कार्यक्रम का सफल संचालन निलेश भानपुरिया ने किया ! लगातार 10 दिनों तक चले प्लास्टिक सर्जरी शिविर में अनेक पीड़ितों ने प्लास्टिक सर्जरी शिविर का लाभ लिया आज शिविर का समापन होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version