केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज भिंड में रोड शो करेंगे और लेंगी सभा | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज भिंड में रोड शो करेंगे और लेंगी सभा | New India Times

भिंड विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह के समर्थन में केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज 14 नवंबर को चुनावी सभा लेने भिंड आ रही हैं, वे यहां शहर में रोड शो के साथ खंडा रोड पर चुनावी सभा को संबोधित भी करेंगे।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शिवपुर से अपराहन 3:00 बजे 17 बटालियन स्थित हेलीपैड पर आएगी इसके बाद वे खुली जीप में सवार होकर शहर भर में रोड शो करेंगी। ईरानी 17 बटालियन से सर्किट हाउस, लहार चौराहा, लहार रोड चौराहा, जेल रोड, माधवगंज हॉट, किला रोड, हनुमान बजरिया, सदर बाजार होते हुए खंडा रोड पहुंचेंगी, वहां वे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तेजतर्रार वक्ता सास भी कभी बहू थी की मुख्य किरदारा स्मृति ईरानी का नाम और चेहरा हर घर में महिलाओं के बीच छाया हुआ है। अमेठी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जिस ताकत के साथ जस्ता कप के साथ स्मृति ने दो-दो हाथ किए थे उसकी यादें आज भी राजनीति में रुचि रखने वाले हर शख्स के दिलों दिमाग पर छाई हुई है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वह सभा में उपस्थित रहें और रोड शो के दौरान स्मृति ईरानी का भव्य स्वागत करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version