फिल्मी स्टाइल में बच्चा तस्कर गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

फिल्मी स्टाइल में बच्चा तस्कर गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा | New India Times

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने वाले तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश कर कुछ तस्करों को धर दबोचा है। अलीराजपुर के बड़े व्यापारी शैलेंद्र उर्फ शैलू राठौर बच्चों की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस की जांच में मास्टर माइंड निकला है। अलीराजपुर पुलिस ने योजना बनाकर शैलु राठौर व उस के साथियों को आईपीसी की धारा 370 एवं 363 तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 81 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

फिल्मी स्टाइल में बच्चा तस्कर गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा | New India Times

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि दिनांक 11 नवंबर को अलीराजपुर थाने पर एक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अलीराजपुर के निवासी शैलु राठौर एक बच्चा बेचना चाहता है तथा उन्हें यानी प्रशांत दुबे को बच्चा खरीदने के लिए आज बुलवाया है। इस सूचना पर एसपी ने योजना बनाकर एडिशनल एसपी सीमा अलावा के निर्देशन में एक टीम गठित की जिसमें पुलिस की सब इंस्पेक्टर चंचला सोनी तथा शिकायतकर्ता प्रशांत दुबे को योजनाबद्ध तरीके से एक दंपत्ति बनाकर शैलु राठौर के घर भेजा गया। जैसे ही बच्चे को बेचने की डिलिंग पूरी हुई वैसे ही पुलिस के एक छापामार दल ने छापामार कर शैलेंद्र राठौर उम्र 58 वर्ष, उसके साथी बायसिंह उम्र 33 वर्ष, निवासी दीपा की चौकी, देसिंह भिंडे उम्र 35 वर्ष, निवासी काजू विकास रोड अलीराजपुर, दिनेश भिंडे उम्र 28 वर्ष एवं एक अन्य नाबालिग बालिका निवासी गुजरात को गिरफ्तार कर लिया। जिस बच्चे का सौदा हुआ था उसकी उम्र 7 वर्ष बताई जा रही है उसे जिला चिकित्सालय की अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। एसपी श्रीवास्तव के मुताबिक इस संपूर्ण कार्रवाई में अलीराजपुर टीआई दिनेश सोलंकी, आम्बुआ इंचार्ज विकास कपीस, नानपुर थाना प्रभारी ईश्वर चौहान, उपनिरीक्षक दिनेश सोलंकी, उपनिरीक्षक योगेंद्र सोजतिया, एएसआई धर्मेन्द्रसिंह सोमवंशी, प्रधान आरक्षक हरीश, प्रआर मनीष कुमार, प्रआर विजय, प्रआर नरेंद्र एवं दिपेश, आरक्षक मनीष, प्रेमसिंह, विजय आदी का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

One thought on “फिल्मी स्टाइल में बच्चा तस्कर गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version