आम आदमी पार्टी के दो प्रत्याशियों का नामांकन पूरे दस्तावेज होने पर भी नहीं किया गया स्वीकार, आप के प्रदेश अध्यक्ष ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत, फार्म स्वीकार करने की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ भोपाल (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी के दो प्रत्याशियों का नामांकन पूरे दस्तावेज होने पर भी नहीं किया गया स्वीकार, आप के प्रदेश अध्यक्ष ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत, फार्म स्वीकार करने की अपील | New India Times

आम आदमी पार्टी मप्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष विधानसभा कालापीपल (169) और कोतमा (86) में आप के प्रत्याशियों के फार्म स्वीकार करने के लिए आवेदन दिया है। 9 नवंबर को नामांकन की अंतिम तिथि पर आप प्रत्याशी से समय से पहले नामांकन दाखिल करने रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में पहुंच गए थे, लेकिन उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया गया। इस संबंध में आप की ओर से मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत को भी शिकायती पत्र भेजा गया है।

इस संबंध में फार्म स्वीकार करने की अपील करते हुए आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आवेदन यिका है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि विधानसभा कालापीपल और कोतमा में आम आदमी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी क्रमश: माखन सिंह परमार और अजय कुमार शर्मा 9 नवंबर को निर्धारित समय 3 बजे से पूर्व रिटर्निंट ऑफिसर के कक्ष में पहुंच गए थे। उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज, पार्टी की ओर से जारी फार्म ए और फार्म बी व जमानत राशि भी थी। इसके बावजूद उनका नामांकन फार्म स्वीकार नहीं किया गया।

आम आदमी पार्टी के दो प्रत्याशियों का नामांकन पूरे दस्तावेज होने पर भी नहीं किया गया स्वीकार, आप के प्रदेश अध्यक्ष ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत, फार्म स्वीकार करने की अपील | New India Times

इस संबंध में कोतमा के प्रत्याशी अजय कुमार की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी और केंद्रीय परिवेक्षक को दी गई शिकायतें संलग्न 1 के रूप में दी गई हैं। इसी तरह कालापीपल के प्रत्याशी माखन सिंह परमान की ओर ेस केंद्रीय परिवेक्षक को दी गई शिकायत संलग्नक 2 के रूप में दी गई है। इन शिकायतों में घटना का पूर्ण विवरण भी दिया गया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि माखन सिंह परमान और अजय कुमार शर्मा प्रत्याशी बनने की योग्यता रखते हैं। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध किया है कि उचित जांच कर उनके फार्म स्वीकार किए जाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version