भिंड जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 143 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिंड जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 143 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र | New India Times

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भिंड जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 143 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया है।
भिण्ड जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 2 नवम्बर 2018 से 9 नवम्बर 2018 तक कुल 143 उम्मीदवारों द्वारा अपना पर्चा नामजदगी दाखिल किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र के नाम व उम्मीदवारों की संख्या

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 09- अटेर में कुल 37, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 10-भिण्ड में कुल 23, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 11-लहार में कुल 24, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 12-मेहगांव में कुल 37, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 13- गोहद में कुल 22, उम्मीदवारों ने अपनी नामजदगी दर्ज कराई। इस प्रकार भिण्ड जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रो में कुल 143 उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।
नाम-निर्देशन पत्रों की जांच 12 नवम्बर को होगी और 14 नवम्बर 2018 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उक्त कार्यवाही संपादित होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version