झाबुआ जिले के पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार वालसिंग मेड़ा ने दिखाया दम, बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रैली निकाल कर किया नामांकन | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार वालसिंग मेड़ा ने दिखाया दम, बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रैली निकाल कर किया नामांकन | New India Times

झाबुआ जिले के पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार वालसिंग मेड़ा ने दम खम दिखाते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ नगर में एक बड़ी रैली निकाली और निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रेली में हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए, बाद में वालसिंग मेड़ा द्वारा शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी को जमा करवाया।

वालसिंग मेड़ा ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि हम यह चुनाव भारी मतों से जीतेंगे। कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताकर मैदान में उतारा है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूँ। मैं पार्टी के भरोसे पर खरा उतरकर इस चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करूंगा। इसके साथ ही पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version