कांग्रेस व भाजपा ने 7- 7 उम्मीदवारों की जारी की सूची, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने अरूण यादव को उतारा मैदान में | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस व भाजपा ने 7- 7 उम्मीदवारों की जारी की सूची, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने अरूण यादव को उतारा मैदान में | New India Times

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने न केवल 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की बल्कि अपनी पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उनके परंपरागत गढ़ बुदनी से मैदान में उतार कर मुक़ाबले को दिलचस्प बना दिया है।

कांग्रेस ने जो सूची जारी की है उसके अनुसार जतारा की सीट लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ दी है। मानपुर सुरक्षित (क्रमांक 90 से)तिलक राज सिंह के स्थान पर श्रीमती गायत्री सिंह को, क्षेत्र क्रमांक 156 बुदनी से अरूण यादव को, इंदौर क्रमांक 1 से श्रीमती प्रीति अग्निहोत्री के स्थान पर संजय शुक्ला, इंदौर क्रमांक 2 से मोहन सिंह सेंगर , इंदौर क्रमांक 5 से सत्यनारायण पटेल, रतलाम ग्रामीण सुरक्षित से लक्षमण सिंह डिंडोर के स्थान पर थावर लाल भूरिया को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस व भाजपा ने 7- 7 उम्मीदवारों की जारी की सूची, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने अरूण यादव को उतारा मैदान में | New India Times

भाजपा ने भी पवई से प्रहलाद लोधी, पन्ना से बृजेंद्र सिंह, लखनादौन सुरक्षित से विजय उईके, सिवनी मालवा से प्रेम शंकर वर्मा, भोपाल से पूर्व मंत्री रसूल एहमद सिद्दीक़ी की पुत्री फातिमा रसूल सिद्दीक़ी, महिदपुर से बहादुर सिंह चौहान और गरोठ से देवीलाल धाकड़ को उम्मीदवार बनाया है। ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय रघुवंशी सहित बुरहानपुर ज़िले के अनेक कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी आलाकमान के इस फैसले का स्वागत किया है।अपनी प्रतिक्रिया में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कंस मामा के कुशासन के अंत के लिए कांग्रेस ने बुदनी में यदुवंश को भेजा है। अजय रघुवंशी ने कहा कि अरुण यादव का शिवराज सिंह चौहान के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने का फैसला बेहद साहसी दाँव है और ऐसी चुनौती सिर्फ़ वही ज़मीनी नेता दे सकता है, जिसे अपनी मेहनत, ईमानदारी और जनता में ख़ुद की लोकप्रियता पर भरोसा है। मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष प्रोफेसर इमादुद्दीन ने भोपाल से पूर्व मंत्री रसूल एहमद सिद्दीक़ी की पुत्री फातिमा रसूल सिद्दीक़ी को टिकट देने के पार्टी आलाकमान के फैसले का स्वागत किया है। अब देखना यह है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार अरुण यादव कितनी ताक़त से मुक़ाबला करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version