भारतीय ट्राईबल पार्टी भी चुनावी मैदान में, जयस ने अपना समर्थन बीटीपी पार्टी को दिया, कल करेंगे नामांकन पत्र दाखिल | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

भारतीय ट्राईबल पार्टी भी चुनावी मैदान में, जयस ने अपना समर्थन बीटीपी पार्टी को दिया, कल करेंगे नामांकन पत्र दाखिल | New India Times

झाबुआ जिले की पेटलावद विधानसभा की राजनिति इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही है। यहां जहां कांग्रेस और भाजपा में जबरदस्त खींच-तान देखने को मिल रही है तो वहीं जयस भी राजनिति का स्वाद लेना चाहती है। कांग्रेस और जयस के गठजोड़ को लेकर प्रतिदिन कयास लगाने के बाद भी आखिरकार अब मामला बिगड़ ने की खबर आ रही है। कांग्रेस-जयस का अब समझोता नहीं होगा। कल जयस के उम्मीदवार कांतिलाल भाबर ने निर्दलीय नामांकन किया था और यह संदेश दिया था कि जयस के उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लडेंगे लेकिन अब यहां जयस ने निर्दलीय चुनाव लडने से भी इंकार कर दिया है।

भारतीय ट्राईबल पार्टी भी चुनावी मैदान में, जयस ने अपना समर्थन बीटीपी पार्टी को दिया, कल करेंगे नामांकन पत्र दाखिल | New India Times

जयस द्वारा बैठक कर यह निर्णय लिया है कि अब वह निर्दलीय चुनाव नहीं लडते हुए अपना पुरा समर्थन बीटीपी यानी भारतीय ट्रायबल पार्टी को देंगे। चूंकि बीटीपी पार्टी ने पूर्व से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था जिस कारण बीटीपी से वही उम्मीदवार अब मैदान में होंगे। अब बीटीपी पार्टी के नए उम्मीदवार करवड़ के सचिन गामड़ होंगे। हम आपको सचिन गामड़ का परिचय बताते चलें कि कौन हैं। सचिन गामड़ स्व. बाबुलाल गामड़ के सुपुत्र हैं और बाबुलाल गामड़ की क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ थी तथा वे भाजपा से पूर्व जनपद अध्यक्ष भी रह चुके थे और पार्टी के मजबूत नेता भी थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version