सीकर से वाहिद चौहान लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव, सीकर में अपने भव्य स्वागत समारोह में की घोषणा | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर (राजस्थान), NIT:

सीकर से वाहिद चौहान लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव, सीकर में अपने भव्य स्वागत समारोह में की घोषणा | New India Times

राजस्थान के शेखावाटी जनपद के सीकर विधानसभा क्षेत्र से पिछला चुनाव एनसीपी के निशान पर लड़कर 40 हजार मत लेकर सीकर की सियासत के शिरमोर बनने वाले ऐक्सीलेंस फाऊंडेशन के चेयरमैन वाहिद चौहान की सीकर की धरती पर तहसील भवन के सामने जनता द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में सीकर से ही फिर चुनाव लड़ने का ऐलान करके जिले के राजनीतिक हालात में भूंचाल ला दिया है।

सीकर से वाहिद चौहान लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव, सीकर में अपने भव्य स्वागत समारोह में की घोषणा | New India Times

सीकर तहसील भवन के सामने विशाल जनसमूह वाले आयोजित स्वागत समारोह के बाद वाहिद चौहान अपने समर्थकों के साथ शहर के बाजार में सभी व्यापारियों से दिवाली मिलने शहर में पैदल पैदल घूमने पर व्यापारियों ने उनसे जौश के साथ मिलकर दिवाली की एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की।

हालांकि राजनीतिक समीक्षक कांग्रेस या गठबंधन के तहत एनसीपी से वाहिद चौहान को टिकट मिलना लगभग तय मान कर चल रहे हैं लेकिन इसके साथ यह भी कह रहे हैं कि हर हालत में जनता की आवाज के कारण वो सीकर से चुनाव जरूर लड़ेगे, ऐसा संकेत कल वाहिद चौहान ने भी अपने समर्थकों को देकर चुनावी तैयारी में लग जाने का कह कर बढती ठंडक में खासी गर्माहट पैदा कर दी है।

By nit

Exit mobile version