भोपाल मध्य से कांग्रेस ने दिया आरिफ मसूद को टिकट | New India Times

शेख नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल मध्य से कांग्रेस ने दिया आरिफ मसूद को टिकट | New India Times

भोपाल की सबसे चर्चित सीट भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस ने काफी माथापच्ची करने के बाद एक बार फिर आरिफ मसूद पर भरोसा जताते हुए भोपाल मध्य से टिकट दे दिया हैं।

मध्य प्रदेश 2013 के विधानसभा चुनाव में आरिफ मसूद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और भारतीय जनता पार्टी के सुरेन्द्रनाथ सिंह से बहुत कम मतों से पराजित हुए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी आरिफ मसूद का सामना भाजपा के मौजूदा विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह से ही होगा लेकिन इस बार हालात कुछ बदले हुए नज़र आ रहे हैं। इस बार भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से आरिफ मसूद के अलावा कई दावेदार अपने टिकट की दावेदारी कर रहे थे। जिनमें सैय्यद साजिद अली, आसिफ जकी और मुनव्वर कौसर प्रमुख हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version