प्रत्येक गांव स्तर पर एक नोडल अधिकारी की होगी नियुक्ति: उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

प्रत्येक गांव स्तर पर एक नोडल अधिकारी की होगी नियुक्ति: उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार | New India Times

हमें प्रण करना होगा कि स्वयं मतदाता सूची देखकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है इसके बाद अपने परिवार के छूटे व्यक्तियों के नाम दर्ज करा कर अपने गांव मोहल्ले के कम से कम 2 व्यक्तियों का पंजीकरण अवश्य कराना है, यह हमाराी नैतिक जिम्मेदारी होगी और हम इसमें पूर्ण रूप से अपनी सहभागिता निभाएंगे, इस बात की शपथ दिलाते हुए उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार लहरपुर ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम जनता इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया प्रत्येक गांव स्तर पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी बीएलओ और लेखपाल के सहयोग से अच्छा कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को लिपट्रेसी क्लब के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा नोडल अधिकारी बीएलओ लेखपाल के माध्यम से इस जागरूकता कार्यक्रम को शत प्रतिशत नामांकन सफल बनाया जाएगा कार्यक्रम को की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी हाजी जावेद अहमद ने की और अपने उद्बोधन में कहा सभी छात्रों को राष्ट्रीय जनहित में इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी ने किया कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार मोहम्मद जुबेर अहमद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद हसीब खान, मोहम्मद शकील अहमद अंसारी, मोहम्मद एराज अहमद, मो0 अहमद, खुशबू जायसवाल, कौशल किशोर, नीरज यादव, सूरज वर्मा, ऊषा वर्मा, समा परवीन, निषी दिछित, महफूज, अनुराग, मो0 मुजीब, मो0 आमिर, राम नरेश, जितेन्द्र, नीरज कुमार आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version