उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश | New India Times

हाशिम अंसारी, प्रयागराज (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश | New India Times

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 जो की 18 नवंबर को प्रस्तावित है जिसके लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में सम्मिलित हो रहे हैं तो नीचे दिये गये निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढ लें ( Please read carefully instructions given below )

निर्देश :–

1. परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र में उल्लिखित केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से 30 मिनट पूर्व पहुंचना अनिवार्य है परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनट बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

2. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को उक्त प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र तथा प्रशिक्षण योग्यता का प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति/ सम्बन्धित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार/ सक्षम प्राधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति साथ लाना अनिवार्य है। उक्त के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी।

3. प्रवेश पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई पत्रादि, किताबे, नोट बुक, कैलकुलेटर, मोबाइल या कोई अन्य यांत्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं है।

4. अनुचित साधन अपनाने या अपनाने का प्रयास करने पर आपको परीक्षा से वंचित करते हुए आपके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

5. परीक्षा समाप्त हो जाने के उपरांत कक्ष निरीक्षक को ओ0एम0आर0 शीट जमा करने के बाद कक्ष निरीक्षक की अनुमति से ही परीक्षा कक्ष एवं परीक्षा केन्द्र से बाहर जाने की अनुमति होगी।

6. प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर की पात्रता परीक्षा के समस्त प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। उच्च प्राथमिक स्तर पर भाग-1 से भाग-3 तक के प्रश्न सभी अभ्यर्थियों के लिये अनिवार्य है और भाग-IV के प्रश्न विषय विशेष से सम्बन्धित होंगे। गणित एवं विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों को ‘भाग (IV) ‘क’ तथा अन्य सभी अभ्यर्थियों को ‘भाग (IV) ‘ख’ के प्रश्नों को हल करना होगा।

7. बहुविकल्पीय प्रश्न के उत्तर हेतु ओ0एम0आर0 शीट पर निर्धारित कॉलम में दिये गये गोले को काले बाल प्वाइन्ट पेन से काला करें। अन्य किसी रंग की स्याही के पेन तथा पेन्सिल का कदापि प्रयोग न करे।

8. आपके ओ0एम0आर0 उत्तर पत्रक की जॉच इलेक्ट्रानिक स्कैनिंग संसाधन से की जाएगी अत: ओ0एम0आर0 शीट में ओवरराइटिंग/कटिंग करने पर/एक से अधिक घेरे को काला करने पर/किसी घेरे को पूरा काला न करने पर/घेरे पर कोई अन्य निशान बनाने पर या सफेदा लगाने पर मूल्यांकन नहीं होगा।

9. ओ0एम0आर0 शीट में निधार्रित स्थान पर हल किये गये प्रश्नों की संख्या शब्दों तथा अंको में अवश्य उल्लिखित की जाये।

10. उत्तर पत्रक ओ0एम0आर0 शीट को मोडे नही और न ही उस पर कोई रफ कार्य करें।

11. टेस्ट बुकलेट प्राप्त होने के बाद तत्काल उसके सभी पेजों की जांच कर लें। यदि कोई पेज कम/अपूर्ण है तो उसकी सूचना तत्काल कक्ष निरीक्षक को दें। यदि बाद में बुकलेट में कोई पेज कम पाया जाता है तो आपको उत्तरदायी मानते हुए वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

12. अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से OMR शीट (उत्तर पत्रक) में निर्धारित स्थान पर अनुक्रमांक, प्रश्न पुस्तिका नम्बर, प्रश्न पुस्तिका सीरीज़, भाषा विकल्प व पार्ट IV को लिखें और सम्बंधित गोले को रंगे, अन्यथा OMR का मूल्यांकन सम्भव न होगा जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व अभ्यर्थी का होगा।

13. दृष्टिबाधित अभ्‍यर्थी अपने साथ श्रुतलेखक ला सकते है जिसकी शैक्षिक योग्‍यता इण्‍टर तक हो जिसका शपथ पत्र प्रमाण पत्र साथ लायें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version