मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
जैसा कि सर्वविदित है अशोक यादव के प्रयास व आप सबके विशेष सहयोग से रोपित शिक्षा रूपी पौधा जो आज आदर्श राष्ट्रीय ग्रूप आॅफ इन्स्टीट्यूशन के नाम से जाना जाता है जो अब एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है। यह ग्रूप आज यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई बोर्ड के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा परिषद इलाहाबाद में अपना कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। मालूम हो कि उक्त ग्रूप ने अपनी कई कोपले बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए फैला दी, जो बच्चों के रास्ते को सुगम बनाते हुए उनके जीवन को उज्ज्वल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
कहते हैं कि जीवन में सफलता, सम्मान और पहचान प्राप्त करने के लिए, शिक्षा सभी के लिए आवश्यक यंत्र है। वैसे अगर देखा जाये तो जनपद मैनपुरी में शिक्षा को बढ़ावा देने में कई विद्यालय अपनी महत्वपूर्ण भूमिकायें अदा कर रहे हैं। जबकि आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर काॅलेज अपनी अलग ही पहचान बनाये हुए है।
जिसका जीते-जागते प्रमाण हैं मैनपुरी में स्थित आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर काॅलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्रायें। इस विद्यालय ने अब तक सैकड़ों बच्चों के भविष्य को आसमान की बुलंदियों पर तो पहुंचा ही दिया है इसके साथ ही ये विद्यालय आज भी बच्चों के सपनों को साकार करने में अपनी जो महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है, वह किसी से भी छिपी नहीं है।
इसी क्रम में एक बार फिर आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर काॅलेज तब चर्चा में आ गया जब इस विद्यालय ने देश को 6 कर्णधार (बच्चे) अविनाश कुमार पुत्र नवरतन सिंह व प्रदीप यादव पुत्र देशराज सिंह निवासी- नगला दौले, समान, मैनपुरी, प्रतिज कुमार पुत्र नरेन्द्रकुमार निवासी- श्योगनपुर, पोस्ट- अर्जुनपुर, जिला फर्रूखाबाद व शिवेन्द्र राठौर पुत्र ओमवीर सिंह निवासी करनपुर, ज्योता, फर्रूखाबाद तथा अभिषेक यादव पुत्र अखलेश यादव निवासी- विनायकपुर, लाखनमऊ, मैनपुरी एवं नितिन शाक्य पुत्र डाॅ0 कप्तान सिंह शाक्य, निवासी- रायपुर, पोस्ट- नबाबगंज, फर्रूखाबाद) और दे दिये। जिन्होंने नेशनल डिफेंस एकादमी (भारतीय रक्षा विभाग) में चयनित होकर विद्यालय का ही नहीं अपितु जनपद सहित उत्तर प्रदेश व देश को गौरवान्वित कर दिया है। जब इस बावत उक्त सभी बच्चों से पूछा गया कि आप लोग भारतीय सेना में चयनित होने पर कैसा महसूस कर रहे हैं? तो बच्चों ने भावुक होकर बताया कि मैं और मेरा परिवार आभारी है इस विद्यालय के प्रबंधक अशोक यादव जी सहित शिक्षक/शिक्षिकाओं का, जिन्होने हमारे सपनों को साकार कर नई ऊँचाईयाँ प्रदान करने में अपनी ताकत झोंक दी और हमारे भविष्य को उज्जवल बना दिया।
वहीं जब विद्यालय के प्रबंधक से जब इस बावत पूछा गया कि आप बच्चों के भविष्य के लिए कितने संकल्पित हैं तो उन्होने बताया कि हमारे जीवन की एक-एक श्वांस समाज को उच्चकोटि की गुणवत्ता के साथ शिक्षा व संस्कार देने के लिए जीवनपर्यन्त तक कृत संकल्पित रहेगी। इस शिक्षारूपी मशाल को अनवरत जलाये रखने के लिए समाज में जो भी परेशानियां आयेंगी उनका मैं निर्भीक एवं निडरता के साथ सामना करता रहूंगा, और अपने मार्ग से किंचित मात्र भी विचलित नहीं होऊँगा। उन्होने कहा कि समाज के इस शैक्षणिक उन्नयन के इस पुनीत कार्य में समाज के सभी वर्गों के लोगों से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपेक्षा करता हूँ।
साथ ही उन्होने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश में बढ़ती नकल व्यवस्था से हमारे नौनिहालों को जो फर्जी डिग्रियाँ या जो फर्जी शिक्षा मिल रही है पर लगाम लगाने के लिए वह भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर उक्त कुरीति पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रयासरत रहें, क्योंकि यह ठीक उसी प्रकार का कार्य है कि जिस प्रकार एक व्यक्ति पेड़ की जिस डाल पर बैठा है उसी को काट रहा है। जिसका परिणाम डाल के कटने के बाद तुरंत जीवन का खतरे में पड़ने के समान होता है।
उक्त बच्चों की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों चन्द्रपाल सिंह जिलाधिकारी मैनपुरी, सुनील कुमार सक्सेना पुलिस अधीक्षक मैनपुरी, डीआईओएस आरपी सिंह यादव, विजयपाल सिंह, प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव, डाॅ0 एके सिंह राठौर, कुसुम चैहान, डाॅ0 राधेश्याम गौड़, शंकरलाल एडवोकेट, राघवेन्द्र सिंह सिसौदिया, कै0 एमपी सिंह, ओपीएस चैहान, परेमपाल सिंह राठौर, संतोष यादव, डाॅ0 शिवाजी सिंह, अशोक राठौर एडवोकेट, अशोक वाजपेयी एडवोकेट, अरविन्द यादव बरिष्ठ वैज्ञानिक, राजेश यादव वैज्ञानिक (डायरेक्टर) रक्षा विभाग, सुभाष यादव एडवोकेट करहल, साधना शाक्य, हरिपाल यादव प्रवक्ता, अशोक यादव, हरिओम यादव, प्रवक्ता जैन इंटर काॅलेज मैनपुरी, डाॅ0 आरडी यादव, दिनेश राजपूत, सुनील सिंह प्रबंधक, क्षेत्रीय आर्यावर्त मैनपुरी, शैलेन्द्र लेखपाल, डाॅ0 दिनेश किशनी, अवधेश यादव, जतिन यादव एडवोकेट, सुधीर यादव एडवोेकेट, दिगम्बर कुशवाह एएसपी, प्रमोद दुबे बाबा आदि ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
