धुलिया में बदमाश नोटों से भरा एटीएम मशीन ही उखाड़ कर हुए फरार, कई और एटीएम लूटने की हुई है कोशिश | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया में बदमाश नोटों से भरा एटीएम मशीन ही उखाड़ कर हुए फरार, कई और एटीएम लूटने की हुई है कोशिश | New India Times

धुलिया शहर में कुछ बदमाश नोटों से भरा एटीएम मशीन उखाड़ कर चंपत हो गये। बदमाशों ने जिस एटीएम मशीन को निशाना बयाया वो एक्सिस बैंक का था। बताया जा रहा है कि यहां एटीएम के दो मशीन लगे थे जिसमें से एक बदमाश उड़ा ले गए। बदमाश जिस एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए उसमें 22.5 लाख कैश था।

धुलिया में बदमाश नोटों से भरा एटीएम मशीन ही उखाड़ कर हुए फरार, कई और एटीएम लूटने की हुई है कोशिश | New India Times

आप को बता दें कि एक सफ़ेद रंग के वाहन में पांच बदमाश सवार होकर आए थे, उन्होंने पहले रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर भामरे के आवास के सामने स्थित एसबीआई का एटीएम मशीन चुराने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए इसके बाद मालेगांव रोड स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम मशीन उड़ा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में में लगी हुई है।

जलगांव मैं भी एटीएम मशीन लूटने का हुआ असफल प्रयास

धुलिया में बदमाश नोटों से भरा एटीएम मशीन ही उखाड़ कर हुए फरार, कई और एटीएम लूटने की हुई है कोशिश | New India Times

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की बीती रात को जलगांव में भी एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम मशीन को इसी गिरोह के सदस्यों ने चोरी और उखाड़ने का असफल प्रयास किया है जिसमें एटीएम में सायरन बजने के कारण वे फरार हो गए। उसके बाद एसबीआई के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने का प्रयास किया है लेकिन नकदी निकालने से पहले पुलिस की गश्ती दल के सायरन की आवाज सुन कर फरार हो गए। बताया गया है कि इसके बाद इन अज्ञात बदमाशों ने धुलिया के एसबीआई के एटीएम को निशाना साधा लेकिन असफ़ल रहे, इसके बाद मालेगांव रोड आईसीआईसीआई बैंक के दो एटीएम मशीन पर धावा बोला जिसमें उन्होंने एक मशीन को उसके फाऊंडेशन समेत वाहन से खिंचकर नोटों से भरी मशीन चोरी कर फरार हो गए जिसमें 22 लाख 44 हजार 800 रुपये थे।

धुलिया में बदमाश नोटों से भरा एटीएम मशीन ही उखाड़ कर हुए फरार, कई और एटीएम लूटने की हुई है कोशिश | New India Times

गौरतलब है कि उसी एटीएम मशीन के पडोस में आईसीआईसीआई का दूसरा एटीएम भी था जिसमें 32 लाख रुपये के करीब रात के समय नक़दी थी और उसके पड़ोस में भी एजड़ीएफसी बैंक के दो एटीएम मशीन थे जिसे बदमाशों ने छुआ तक नही। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जाँच दल रवाना किए हैं। एक बार फिर से धुलिया में एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे निकली है। ज़िले में पहली बार बदमाशों ने एटीएम मशीन को ले उड़े है जो पुलिस के सामने आरोपी को पकड़ने की चुनोती है। इस वारदात से नागरिकों में विश्वास पर से विश्वास डगमगाने लगा है।

ज़िले में क्राइम का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ने लगा है। दो दिन पहले ही शिरपुर में चाकू की नोक पर लूट की वारदात, चोरी, चैन सेनचिंग का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। ज़िले में बढ़ते अपराध पर काबू में करने की आवश्यकता है।

शहर पुलिस ने सचिन जाधव की शिकयात पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एटीएम मशीन चोरी की एफआईआर दर्ज की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version