गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:
अंबेडकर नगर जिले के सम्मानपुर थाना क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गिलास मुसम्मी का जूस पिलाकर गरीब से लाखो की जमीन लिखवा ली गई।
गरीब परिवार की जमीन को जब से दबंगों ने धोखे से हड़प लिया तभी से परिवार न्याय की उम्मीद लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। अधिकारियों ने उसे टालने वाला जवाब मिला। पीड़ित परिवार से कहा गया कि उन्होंने शिकायत करने में देर कर दी है। रोते बिलखते परिवार को पुलिस ने कोर्ट में जाकर मुकदमा करने की सलाह दे डाली है। गरीब परिवार के हाथों से लाखों की जमीन जा रही है लेकिन अकबरपुर कोतवाली से लेकर सम्मन पुर थाना अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर डाल रहे हैं।
सरकारी दफ्तरों की कहानी का शिकार हुआ परिवार रोते बिलखते थक कर अपने घर वापस लौट गया। वहीं दूसरी तरफ परिवार वालों को भूमाफिया ने गोली मारने की भी धमकी दी है, पीड़ित परिवार ने थाने पर अपनी व्यथा बताई तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ा पुलिस वालों को।
थाना सम्मनपुर क्षेत्र के सैदापुर निवासी कासिम अली ने 5 /10/2018 को सिकंदरपुरपाल, पुत्र रामबहाल पाल, निवासी ग्राम पीरपुर लोरपुर ताजन रमेश कुमार दुबे, पुत्र आज्ञा प्रसाद दुबे, निवासी ग्राम कजरी जमालुद्दीन पुर रामरतन गुप्ता, पुत्र सीताराम गुप्ता, निवासी ग्राम कजरी जमालुद्दीन पुर प्रार्थी से भूमि धारा 376, ग रकबा0. 009 में से प्रार्थी का 5 धूर लिखवाने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर लाए थे परंतु उक्त लोगों ने गाटा संख्या 402, में से पीड़ित का अंश 4 बिस्सा धोखे से बैनामा करवा लिया जबकि बातचीत गाटा संख्या 373, का हुआ था।
कासिम अली ने बताया कि रजिस्ट्री ऑफिस मुझे लेकर गए मगर कुछ दूर पर ही मुझे बैठा दिया गया था फिर वहां से मुसम्मी का जूस लाकर मुझे पिलाया गया इतना होश है कि मैंने मुसम्मी का जूस पिया उसके बाद मेरे साथ रजिस्ट्री ऑफिस में क्या हुआ यह मुझे नहीं पता, मैं पूरी तरह नशे में हो गया था। धोखे से नशे की दवाई पिला कर बैनामा लिखवा लिया गया।
जब पीड़ित गरीब को इस जालसाजी का पता लगा तो उसने थाने में जाकर शिकायत की लेकिन शिकायत के बदले भू. माफिया ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
