रिहायशी इलाके से पुलिस ने लाखों रुपए के पटाखों को बरामद कर किया नष्ट | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

रिहायशी इलाके से पुलिस ने लाखों रुपए के पटाखों को बरामद कर किया नष्ट | New India Times

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रिहायशी इलाके से लाखों का पटाखा किया बरामद उसे नष्ट कर दिया है मामला अंबेडकर नगर के शहजादपुर कस्बे का है जहां मोहम्मद उर्फ मोअज्ज पुत्र मुस्ताक अहमद पटाखे एंड कॉस्मेटिक के व्यवसाय के यहां पुलिस ने छापा मारकर 3.5 लाख रुपये का पटाखा ज़ब्त किया।

कोतवाल एनएन शर्मा ने संवाददाता को बताया कि भारी मात्रा में शहर की घनी आबादी में विस्फोटक पदार्थ मिलने से पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सारे पटाखों को पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर नष्ट करवा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि रिहायशी इलाकों में पटाखे रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की टीम ने घनी आबादी के बीच पटाखों का गोदाम होने की सूचना पर शहजादपुर रामलीला मैदान में बने गोदाम पर छापामारी की थी जिससे पुलिस को बड़ी सफलता हासिल मिली है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version