500000 रूपये के नए नोट एक्सचेंज करने वाला गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​500000 रूपये के नए नोट एक्सचेंज करने वाला गिरफ्तार | New India Timesथाना ऐशबाग अंतर्गत नए नोटों को एक्सचेंज करने आये एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर उसके पास से 500000 रूपये के नए नोट बरामद की है। पुलिस जांच में जुटी है इस व्यक्ति के पास पांच लाख रुपये के नये नोट कहां से आए और यह किस से एक्सचेंज करने के लिए यहाँ आया था? सूत्रों की मानें तो नोट बदली का कारोबार राजधानी में खूब फल-फूल रहा है। कई जगहों पर इस कारबार से  पुलिस अभी बेखबर है। ​

500000 रूपये के नए नोट एक्सचेंज करने वाला गिरफ्तार | New India Timesआरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस की लापरवाही और लचर प्रदर्शन से शहर में अपराध का ग्राफ बढता जा रहा है। अपराधी से आसानी से अपराध को अंजाम दे निकल जाते हैं फिर पुलिस महज खानापुरी में लगी रहती है। नोट बंदी से परेशान जनता जहां बैंकों में घंटों में लगकर कुछ हजार रुपये ही निकाल पा रहे हैं वहीं नोट बदली का कारोबार करने वाले भ्रष्ट बैंक अधिकारियों से मिलकर लाखों-करोडों रूपये निकाल कर ऊंचे % पर लोगों के मजबूरी का फायदा उठाते हुए नए नोट दे कर पुराने नोट ले रहे हैं।पुलिस प्रशासन इस पर कहां तक अंकुश लगाने में कामयाब होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version