बम्हनपुर भट्टे के पास मिला मगरमच्छ का शव, वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बम्हनपुर भट्टे के पास मिला मगरमच्छ का शव, वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के दक्षिण निघासन बीट प्रभारी लाल बोझीबीट चन्द्र शेखर मिश्रा जंगल गश्त से वापस आ रहे थे कि तभी सूचना मिली कि बम्हनपुर भट्टे के पास मगरमच्छ मृत पड़ा है,वह तुरन्त मौक़े पर पहुंचे तो देखा कि मगरमच्छ का शव पालिय निघासन रोड के उत्तर पड़ा मिला। इस की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही मझगईं रेन्ज का स्टाफ मौके पर पहुंचा और मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया।

मगरमच्छ की लम्बाई 145 सेंटीमीटर, शव के बीच की चौड़ाई 15 सेंटीमीटर मगरमच्छ के शव का वजन लगभग 8 किलो है। यह क्षेत्र दुबहा से पलिया तक मझगईं रेंज के अन्तर्गत आता है। दुबहा खैरानी के परमिट मझगईं रेन्ज से ही बनाये जाते हैं। इनके जंगल भी कोड़िया, चारा, धर्मापुर के नाम से मझगईं रेंज के अन्तर्गत आते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version