फर्जी डिग्री से झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का कर रहा था इलाज, मनपा चिकित्सा विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

फर्जी डिग्री से झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का कर रहा था इलाज, मनपा चिकित्सा विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई | New India Times

मनपा आयुक्त के निर्देश पर चिकित्सा विभाग एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम लगभग 7 बजे एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर दबिश देकर मरीज का उपचार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम चिकित्सा विभाग एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारकर दवाइयां एवं जांच उपकरण बरामद किए साथ ही डॉक्टर मनीष वडनेरे निवासी साई दर्शन कॉलोनी शासकीय दूध डेयरी समीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैनिटरी इंस्पेक्टर लक्षण पाटील ने संवाददाता को बताया कि लोगों की शिकायत मिल रही थी कि साई दर्शन कॉलोनी में झोलाछाप डॉक्टर ने आवास में ही क्लिनिक खोल रखा है जो मरीजों से अच्छी खासी रकम वसूल करता है। आयुक्त देशमुख के निर्देश पर थानाधिकारी गणेश चौधरी की टीम ने कार्रवाई की जिसमें सामने आया कि साई दर्शन कॉलोनी निवासी डॉ. मनीष वडनेरे फर्जी तरीके से मरीजों का उपचार कर रहा था। क्लिनिक पर से बीपी चेक करने का, हार्ट जांच के उपकरण, बैंडेड, निडल्स सिरिंज, एंटिबायोटिक टेबलेट बरामद हुए हैं जिसे कागजी कार्रवाई कर पुलिस ने जब्त कर लिया है और पुलिस ने फर्जी डाॅक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी व आमजन की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से शहर व ग्रामीण क्षेत्र में निजी क्लिनिकों में हड़कंप मच गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version