आतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT;
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में लंबित गंगा पंप नहर सिंचाई परियोजना का आज बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन कुमार सिंह ने निरीक्षण किया एवं 30 जून तक कार्य पूरा करने का आदेश दिया। इसके पहलेहवह एनटीपीसी में हेलीकॉप्टर से आज उतरे एवं समीक्षा की। इस अवसर पर कहलगांव कांग्रेस के प्रवक्ता प्रवीण कुमार राणा ने अपनी लिखित मांग मंत्री जी को सौंपते हुए कहा कि, परियोजना के फेज 1 और 2 से कहलगांव से नंदलालपुर जाने वाली सड़क तक नहर के दोनों किनारे पर पक्की सड़क एवं पुलिया का निर्माण हो ,जिससे आए दिन जाम से लोगों की परेशानी कम हो सके।
