रन फॉर वोट के लिये सड़क पर दौड़े दमोह कलेक्टर, मनाया गया फेस्टिवल आॅफ डेमोक्रेसी सप्ताह | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ दमोह (मप्र), NIT:

रन फॉर वोट के लिये सड़क पर दौड़े दमोह कलेक्टर, मनाया गया फेस्टिवल आॅफ डेमोक्रेसी सप्ताह | New India Times

मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में प्रशासन कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है। स्वीप प्लान के तहत अनेक प्रकान के आयोजन किये जा रहे हैं ताकि मतदाता अपने घरों से निकलकर अपने मत का इस्तेमाल करे और लोकतंत्र मजबूत हो।

फेस्टिवल आफ डेमोक्रेसी सप्ताह के तहत दमोह में भी जिला प्रशासन द्वारा सेल्फी बूथ बनाकर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। दमोह कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जे विजय कुमारऔर पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने रन फॉर वोट के लिये मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का आगाज किया, जिसकी कमान खुद दमोह डीएम ने संभाली और ना सिर्फ प्रतियोगिता की कमान संभाली बल्कि खुद भी स्कूली छात्र छात्राओं के साथ कदम से कदम मिलाकर रन वे किया और शहर की सड़कों पर दौड़ते नज़र आये। जिसने भी दमोह के मुखिया को सड़क पर दौड़ते देखा वो खुद भी इस दौड़ का हिस्सा बन गया। मैराथन दौड़ दमोह के महाराणा प्रताप चौक से एम एल बी स्कूल तक की गई जहाँ शपथ और सम्मान कार्यक्रम के साथ समापन हुआ । आम मतदाताओं को जागरूक करने ये मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था।
इस प्रतियोगिता में में हर उम्र के लोगों के साथ छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और दमोह कलेक्टर को अपने साथ दौड़ने का इनका अपना अलग अनुभव रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version