रेल मुख्यालय में क्षेत्रीय रेल राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति की 61वीं बैठक का हुआ आयोजन | New India Times

Edited by Atish Deepankar, पटना (बिहार), NIT:

रेल मुख्यालय में क्षेत्रीय रेल राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति की 61वीं बैठक का हुआ आयोजन | New India Times

रेल मुख्यालय में क्षेत्रीय रेल राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति की 61वीं बैठक का आयोजन पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय में क्षेत्रीय रेल राजभाषा की 61वीं बैठक श्री ललित चन्‍द्र त्रिवेदी, महाप्रबंधक की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि सभी तकनीकी पुस्तकें जैसे कोड-मैनुअल, स्टेशन संचालन नियम, ब्लॉक वर्किंग नियम, दुर्घटना नियमावली, आपदा प्रबंधन, सामान्य एवं सहायक नियम को द्विभाषी रूप में जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि लाईन स्टाफ जैसे गेटमैन, प्वाईंट मैन, गार्ड, ड्राइवर आदि के कार्य संचालन संबंधी पॉकेट बुक हिंदी में उपलब्ध कराया जाए।

महाप्रबंधक महोदय ने पाटलिपुत्रा रेलवे स्टेशन पर हिंदी पुस्तकालय की स्थापना करने का भी निर्देश दिया। साथ ही रेलवे साहित्यकारों की पुस्तकों की 02-02 प्रतियाँ पूर्व मध्य रेल के सभी पुस्तकालयों को उपलब्ध कराने को कहा। महाप्रबंधक महोदय ने दानापुर मंडल के राजभाषा अधिकारी श्री राजमणि मिश्र की पुस्तक “चॉदखोल पर थाप” को रू. 5000/- का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

रेल मुख्यालय में क्षेत्रीय रेल राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति की 61वीं बैठक का हुआ आयोजन | New India Times

इस अवसर पर राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महाप्रबंधक महोदय ने सुरक्षा विभाग को ‘अंतर्मंडलीय राजभाषा चल शील्ड’ प्रदान किया जिसे प्रधान मुख्‍य सुरक्षा आयुक्‍त श्री रवीन्‍द्र वर्मा ने प्राप्त किया।

श्री विद्या भूषण, अपर महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि महाप्रबंधक महोदय के दिए गए लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जाए। अगर हमने इन लक्ष्यों को प्राप्त किया तो नि:संदेह पूर्व मध्य रेल राजभाषा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में होगी।

मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री राकेश तिवारी ने महाप्रबंधक महोदय एवं समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि सितंबर माह में राजभाषा विभाग की ओर से राजभाषा पखवाड़ा-2018 का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विचार गोष्ठी, हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी वाक्‍ प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता, कर्मचारी और अधिकारी क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों आदि को पुरस्कृत कर राजभाषा का प्रचार-प्रसार किया गया ।

बैठक का संचालन करते हुए श्री दिलीप कुमार, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी सह उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/पीएस ने रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मदों पर हुई प्रगति का ब्यौरा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने अधिकारीगणों से आग्रह किया कि वे जब भी निरीक्षण पर जाएँ तो राजभाषा चेक-लिस्ट के अनुसार भी निरीक्षण करें। उन्होंने महाप्रबंधक महोदय के कुशल नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि इनके निर्देशन में हम सभी मिलजुल कर पूर्व मध्य रेल पर राजभाषा का प्रयोग-प्रसार निरंतर आगे बढ़ायेंगे।

श्री राकेश तिवारी, प्रधान मुख्‍य विद्युत इंजीनियर सह मुख्य राजभाषा अधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

यह जानकारी हाजीपुर रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version