इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ दमोह (मप्र), NIT:

प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आम सभा के दौरान भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर प्रश्नचिन्ह लगाया। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अगर कश्मीर मुद्दा नेहरू जी की जगह सरदार वल्लभ भाई पटेल के हाथ में होता तो एक तिहाई कश्मीर पाकिस्तान के पास नहीं होता उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल पूरा कश्मीर भारत के पास ही रख लेते।
दरअसल दमोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को जनादेश यात्रा लेकर पहुंचे और उनके द्वारा एक रोड शो किया गया और साथ ही दमोह के तहसील ग्राउंड में एक आम सभा को संबोधित किया, इस दौरान ये बात कहीं। इतना ही नही मुख्यमंत्री ने मंच से कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांघी को भी आड़े हाथों लिया और जमकर प्रहार किया। इसी के साथ बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए भाजपा द्वारा जो प्रयास किए गए हैं उनका बखान करने से भी नही चुके। इस दौरान सूबे के वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया, दमोह सांसद प्रहलाद पटेल के साथ बड़ी तादाद में भाजपाइयों की मौजूदगी रही।
